Connect with us

छत्तीसगढ़

शुभारंभ कल 17 सितम्बर को महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ होगी

Published

on

स्वच्छता ही सेवा अभियान

शुभारंभ कल 17 सितम्बर को महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ होगी

प्रभात फेरी व नुक्कड़ नाटक के साथ स्वच्छता जागरूकता हेतु किया जाएगा प्रेरित |

पूरे देश के साथ भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष, स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान 14 सितम्बर (पूर्वावलोकन)/17 सितम्बर (अभियान का उद्घाटन) से 01 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ की विषय वस्तु के साथ मनाया जा रहा है तथा 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा।

‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 की विषय वस्तु, “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” का उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छता प्रयासों में सामूहिक कार्य करने और नागरिक भागीदारी की भारतीय रेलवे की भावना को फिर से जगाना है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ के मुख्य स्तंभों की पहचान की गई है जो इस प्रकार हैं: –
स्वच्छता की भागीदारी: व्यवहार परिवर्तन और सार्वजनिक भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करना और रेलवे प्लेटफॉर्म, ट्रैक आदि जैसी सामुदायिक संपत्तियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लोगों के साथ जबरदस्त् सफाई अभियान चलाना।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 568.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

संपूर्ण स्वच्छता और स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू-स्वच्छता लक्ष्य इकाइयाँ): स्वच्छता लक्षित इकाई/सीटीयू ऐसे क्षेत्र हैं जो आम तौर पर कचरे के उपेक्षित बिंदु होते हैं, जिन्हें नियमित सफाई कार्यों के हिस्से के रूप में साफ करना मुश्किल होता है और जो पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जोखिम पैदा करते हैं। ऐसे सीटीयू की पहचान करना और उन्हें स्वच्छ स्थल में बदलना।
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर: सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जागरूकता कार्यशालाएँ।

इसी कड़ी में दिनांक 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस अभियान के तहत प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन तथा 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें   रायपुर: शहरी गरीबों के लिए निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए 55.58 करोड़ रुपए

स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ कल दिनांक 17 सितम्बर 2024 को प्रातः 07 बजे महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ की जाएगी | इसके पश्चात महाप्रबंधक कार्यालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली जायेगी जो स्वच्छता जागरूकता का संदेश देते हुये तितली चौक के रास्ते बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर स्टेशन में नुक्कड़-नाटक के साथ ही साथ विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यमों से स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा | इस अवसर पर महाप्रबंधक के अलावा मुख्यालय व मंडल के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे |

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 31 अगस्त को राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   रतनपुर पुलिस द्वारा लगतार अवैध नशे के कारोबरियो पर कार्यवाही जारी, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब समेत 1 आरोपी गिरफ्तार

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending