कैरियर
लॉकडाउन में भी रोजगार की कमी नहीं, मनरेगा से मिल रहा हजारों मजदूरों को काम

बिलासपुर। लॉकडाउन में भी ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत प्रतिदिन हजारों मजदूरों को काम मिल रहा है।मनरेगा के कार्य में मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ काम कर रहे हैं। मनरेगा के तहत सड़क निर्माण एवं समतलीकरण, तालाब गहरीकरण आदि कार्य चल रहे हैं जिसमें हर दिन तखतपुर, मस्तूरी, कोटा एवं बिल्हा जनपद पंचायतों में 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।
प्रतिदिन काम स्वीकृत होने वाले ग्रामों की संख्या के साथ-साथ कार्य एवं मजदूरों की संख्या बढ़ रही है। 6 मई को मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों की संख्या 14 हजार 610 रही। ये मजदूर 195 ग्राम पंचायतों में चल रहे 785 कार्यों में संलग्न थे। विकासखंड बिल्हा के 90 ग्राम पंचायतों में 396 कार्य चल रहे हैं जिनमें 5935 मजदूरों को रोजगार मिला। इसी तरह कोटा विकासखंड के 36 ग्राम पंचायतों में 148 कार्यों में 1655 मजदूरों को काम मिला। मस्तूरी विकासखंड के 31 ग्राम पंचायतों में 94 कार्यों में 2259 मजदूर और तखतपुर विकासखंड के 38 ग्राम पंचायतों में संचालित 147 कार्यों में 4761 मजदूरों ने कार्य किया।
जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप कार्यों की तत्काल स्वीकृति दी जा रही है। शासन की मंशा है कि लॉकडाउन के दौरान भी ग्रामीणों को रोजगार का संकट पैदा न हो।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
कैरियर
बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …

स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.
क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?
Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.
नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो
इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.
आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन
वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.
कैरियर
Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।
भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
पदों की संख्या – 07 पद
पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क
योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।
एप्लीकेशन फीस Fee Details
Fees: 500/-
जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।
देश3 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
छत्तीसगढ़6 days agoकेले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
देश3 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन














