छत्तीसगढ़
धमतरी जिले में 273 लोक सेवा केन्द्रों के जरिए तीन लाख 557 आवेदनों का हुआ निराकरण
धमतरी| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के माध्यम से समय-सीमा में नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। अधिनियम के तहत नागरिकों को समय पर ऑनलाईन प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इस सुविधा से नागरिक.को बेवजह कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं। साथ ही समय सीमा और निर्धारित दरों पर भी प्रमाण पत्र सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है। जिले में शासन के विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ आम जनता को सुलभ कराने के लिए संचालित कुल 273 लोक सेवा केन्द्रों के जरिए दिसम्बर 2018 से अब तक तीन लाख 557 आवेदनों का निराकरण कर आवेदनकर्ताओं को उसका लाभ सुनिश्चित किया गया है। इसमें 11 लोक सेवा केन्द्र शासकीय भवनां में संचालित और 262 च्वाईस सेंटर शामिल हैं।
राज्य सरकार के लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् विभिन्न विभागों की अनेक सेवाओं का लाभ समय-सीमा में आवेदक को उपलब्ध कराया जा रहा है। लोक सेवा केन्द्र तथा च्वाईस सेंटर के माध्यम से वर्तमान समय में जिले में विभिन्न विभागों की तकरीबन 65 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, नामांतरण, सीमांकन, बटवांरा, ऋण पुस्तिका, नक्सा-खसरा, मिशल, बी-1, बी-2, जन्म पंजीयन एवं प्रमाण-पत्र, ड्रायविंग लाईसेंस, पेंशन योजना हेतु आवेदन, पेंशन योजना हेतु आवेदन, आरबीसी 6-4 के आवेदन, रोजगार पंजीयन, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, सहकारी समितियों का पंजीकरण, बेरोजगार इंजीनियर, व्यापार हेतु अनुज्ञप्ति, भवन निर्माण अनुज्ञा, नजूल पट्टा अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य कई सेवाएं नाम मात्र शुल्क अदा कर समय सीमा में प्राप्त की जा सकती है।
ई-जिला प्रबंधक श्री शब्बीर हुसैन ने बताया कि जिले में 273 लोक सेवा केन्द्रों के जरिए अब तक एक लाख 34 हजार 848 आय प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं तथा 46 हजार 919 पात्र आवेदकों को मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 25 हजार 90 लोगों को जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 46 हजार 712 आवेदकों को ओबीसी प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है। इसी तरह 4820 किसानों को उनके भूमि की नकल तथा 13 हजार 513 को जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। साथ ही राजस्व सेवाएं कृषि भूमि परिवर्तन सीमांकन के लिए 405 तथा 2545 को मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, 3857 को इंडिरा गांधी पेंशन योजना के तहत लाभ दिया गया तथा 947 को राजस्व न्यायालय आदेश प्रमाण पत्र, 1136 को विधवा पेंशन, 950 भवन निर्माण अनुज्ञा, 1013 विवाह पंजीयन एवं प्रमाण पत्र, 876 नल कनेक्शन, 1195 जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, 1029 सुखद सहारा के लिए आवेदन, 2798 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा 223 लोगों को इंदिरा गांधी निःशक्तता पेंशन योजना, दुकान एवं स्थापना पंजीयन 2001 एवं लॉकडाउन के दौरान छूट हेतु 4998 लोगों को लाभान्वित किया गया है। इस तरह कुल तीन लाख 557 आवेदनों का निराकरण किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized2 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized22 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized15 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
