Connect with us

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुजरात से तीन नाबालिक दस्तयाब

Published

on

थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालक बालिकाओं की गुमशुदगी एवं अपहरण से संबंधित मामलों में दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पचपेड़ी के दो मामले एवं थाना बिल्हा के एक मामले में अपहृत बालिकाओं का लोकेशन अहमदाबाद गुजरात में होना पाए जाने से पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह आईपीएस को मामले से अवगत कराकर अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण के निर्देशन एवम उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना पचपेड़ी से सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरें आर. किशन राय, आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,महिला आरक्षक नीता यादव एवं थाना बिल्हा से प्रधान आरक्षक रूपेश तिग्गा एवं आरक्षक योगेश साहू का संयुक्त टीम तैयार कर रक्षित केंद्र से वाहन प्राप्त कर दस्तयाबी हेतु टीम रवाना की गई थी जो थाना पचपेड़ी के अपराध क्रमांक 14/2020 एवं 260/2023 तथा थाना बिल्हा के अपराध क्रमांक 470/2023 धारा 363 भादवी के मामले में तीन नाबालिक बालिकाओं को सकुशल अहमदाबाद गुजरात के आसपास के क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है बालिकाओं का कथन के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें   अलीगढ़ से अयोध्या क्यों पहुंचा 400 किलो का ताला? देखिए राम के स्वागत में क्या-क्या पहुंच चुका है

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर: मेडिकल कॉलेज के पास मिला नवजात का शव, जिंदा बच्चे को दफन करने की आशंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थप्पड़ मारने पर पति ने पत्नी को मारकर जलाया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की बड़ी बहन का निधन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending