छत्तीसगढ़
क्रिकेट संघ बिलासपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन महिला आईपीएल में
बिलासपुर| देश में पहली बार हो रहे महिला क्रिकेट आईपीएल T20 प्रतियोगिता जिसका ऑक्शन 12 फरवरी को होना है इसके लिए भारत की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों को सूचीबद्ध किया गया है।इसमे छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है यह क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए गर्व की बात है कि तीनों महिला क्रिकेटर बिलासपुर की है कुमारी शिवी पांडे, कुमारी यशी पांडे, कु ऐश्वर्या सिंह का चयन महिला आईपीएल के लिए किया गया है ।
12 फरवरी के पश्चात ये निश्चित होगा कि इन्हें कौन सी टीम मे स्थान मिला है । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए देश में पहली बार महिला आईपीएल का आयोजन किया जाता है इसके लिए देश के प्रमुख कंपनियां ने बोली लगाई थी और विश्व में देश की चुनिंदा महिला क्रिकेटर को उनके प्रदर्शन के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है छत्तीसगढ़ की तीनों खिलाड़ियों को उनके सीनियर वूमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता, T20 क्रिकेट प्रतियोगिता और अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल की बोली में शामिल किया गया है ।
शिवी पांडे और यशी पांडे दोनों सगी बहने हैं जिन्होंने पूर्व में भी इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व किया है। ऐश्वर्या सिंह उदयीमान महिला क्रिकेटर है गत वर्ष इसने भी चैलेंजर ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व किया है आईपीएल में बिलासपुर महिला क्रिकेटरों का चयन होने से बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ क्रिकेटरों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है इन खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है इनकी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपेयी, देवेंद्र सिंह ,सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव ,रितेश शुक्ला , महेंद्र गंगोत्री,आशीष शुक्ला, ओ पी यादव , दिलीप सिंह ,एवं सभी वरिष्ठ क्रिकेटरो ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं उपरोक्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेंश अग्रवाल ने दी है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized13 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
