Connect with us

देश

माउथ फ्रेशनर के विज्ञापन को लेकर टाइगर श्रॉफ हो रहे ट्रोल, देखें लोगों के रिएक्शन

Published

on

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के जानें मानें एक्टर में से हैं. उन्होंने अपने एक्शन से लेकर डांस से सभी के दिलों में जगह बनाई है. अब उनका सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें वे साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता महेश बाबू के साथ नजर आ रहे हैं. हाल ही में दोनों को माउथ फ्रेशनर के विज्ञापन में एक साथ स्‍क्रीन शेयर करते देखा गया, जिसको देखने के बाद लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन से लेकर नेगेटिव रिएक्शन तक देखने को मिल रहे हैं. वे अपने इस विज्ञापन के कारण काफी ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल, बीते दिनों ही एक मशहूर माउथ फ्रेशनर के ऐड का रिलीज हुआ था, जिसमें महेश और टाइगर की झलक देखने को मिली थी. इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्‍साइटेड हो गए थे. नॉर्थ और साउथ के दो जाने-माने सुपरस्टार्स को 1 मिनट के इस वीडियो में एक साथ देखना फैंस के लिए काफी मजेदार रहा. वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग कमेंटस कर रहे हैं.

कुछ ऐसे सोशल मीडिया यूजर हैं जो टाइगर को सपोर्ट करते दिख रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो टाइगर को विज्ञापन में देखकर खुश नहीं है. उनका मानना है कि इतने फिट एक्टर को इस तरह के विज्ञापन नहीं करने चाहिए.

यह भी पढ़ें   मां काली की आपत्तिजनक फोटो ट्वीट करने के बाद यूक्रेन ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

नीचे देखें ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन

Never seen a better one than #PehchanKamyabiKi. Good work @PanBaharElaichi @iTIGERSHROFF #TigerWithPanBaharElaichi pic.twitter.com/e66qCW1rhO

— Siddarth Srinivas (@sidhuwrites) September 29, 2021

The perfect entertainer tiger Shroff sir inspires with his works . Really amazing @iTIGERSHROFF what a performance #TigerWithPanBaharElaichi pic.twitter.com/B1n1KFVBMg

— LUTHORʳᶜᵇ (@MR360AA) September 29, 2021

Tiger Shroff will make all their lovers a fan of Pan Bahar Elaichi. And as far as the millions of fans of Pan Bahar are concerned
@iTIGERSHROFF #TigerWithPanBaharElaichi pic.twitter.com/nM0hbnF8u0

— ᴍᴀɴɪ ᴿᵃᵈʰᵉˢʰʸᵃᵐ (@ManiPrabhass) September 29, 2021

Good actor join always good products we happy for Tiger Shroff#TigerWithPanBaharElaichi pic.twitter.com/tlzzObjtvG

— ๛𝓥𝓲𝓴𝓪𝓼. ๛ ๛ (@itsVikasJeph) September 29, 2021

You people are inspiration for trillions and you all are endorsing pan masala which is cancerous. How can you do this??? @SrBachchan @iTIGERSHROFF @ajaydevgn @iamsrk @BeingSalmanKhan

— जय (@Impuneet_) September 21, 2021

@iTIGERSHROFF you have a very good image. Pls don’t do Pan Masala ads.

— Naveen Kumar Pathak (@NaveenKrPathak) September 28, 2021

@iTIGERSHROFF
Hello Sir,
Please requesting you not to promote Pan Masala
You have the best body in the Industry and is this Pan masala helping it in any way
People reading the msg Please like the same so that Mr Tiger stops promoting the same
Please sir.

यह भी पढ़ें   एबीवीपी रामानुजगंज के द्वारा मास्क वितरण कर लोगो को कोरोना के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया

— Nyati.Nishant (@NyatiNishant) September 26, 2021

@iTIGERSHROFF Being such a fitness freak yourself is it okay to promote pan masala?
You have so many followers, your actions are also followed by so many people.
How can you promote such things?

— अतुल भार्गव Atul Bhargava (हिंदू) (@sanki_aadmi) September 27, 2021

आप सभी को बता दें कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने महेश और टाइगर को बड़े परदे एक साथ देखने की दिलचस्पी दिखाई. एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखने के बाद मैं चाहता हूं कि टाइगर और महेश एकसाथ फिल्‍म करें.’ वहीं, एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘बॉलिवुड में सुपरस्‍टार महेश बाबू की एंट्री का इंतजार कर रहा हूं.’ एक दूसरे शख्‍स ने लिखा, ‘रौंगटे खड़े हो गए. दोनों हैंडसम और जबरदस्‍त हैं. दोनों सुपरस्टार के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां टाइगर पिछली बार ‘बागी 3’ में नजर आए थे. अब वह ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपत’ जैसी फिल्‍मों में दिखेंगे. वहीं, महेश अब फिल्‍म ‘सरकारू वारी पाटा’ का हिस्सा हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में दिखा बच्चों का भारी उत्साह

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending