छत्तीसगढ़
नेचुरल ब्यूटी का अनुभव करने के लिए झरनों से घिरी भारत की ये खास जगहें—आज ही प्लान बनाएं

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,नेचुरल ब्यूटी की बात की जाए तो भारत में इतनी खूबसूरत जगहें हैं कि आपका मन बस वहीं पर रह जाने का करने लगेगा. इन्हीं जगहों में से एक है महाराष्ट्र राज्य का भंडारदरा.
जहां की नेचुरल ब्यूटी में आप खो जाएंगे. वैसे तो महाराष्ट्र का सबसे फेमस शहर मुंबई है और यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें देख नए इंसान का तो सर ही चकरा जाएगा, लेकिन जब आप भंडारदरा जाएंगे तो हर तरफ हरियाली भरे खूबसूरत दृश्य, पहाड़ों से बहते झरने और स्वच्छ नदियां देख आपका दिल खुश हो जाएगा. इसके अलावा भी यहां पर बहुत कुछ है जो पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी है.महाराष्ट्र को मुंबई शहर और यहां के स्वादिष्ट खानपान, अनोखी संस्कृति के लिए तो जाना ही जाती है. इसके अलावा नेचुरल ब्यूटी के मामले में भी महाराष्ट्र का कोई जवाब नहीं है. यहां पहुंचने, रहने और खाने में भी असुविधा नहीं होती है, क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जो ज्यादातर मुख्य मार्गों से जुड़ी हुई है. तो चलिए जान लेते हैं कि भंडारदरा में घूमने के लिए क्या-क्या है.
भंडारदरा में ये हैं ब्यूटीफुल नेचुरल प्लेस
भंडारदरा प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण की जगह तो है ही, इसके अलावा जो लोग इतिहास से जुड़ी जानकारियों में रुचि रखते हैं, उनके लिए भी यह जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले (वर्तमान अहिल्या नगर) में मौजूद गांव भंडारदरा खूबसूरती से भरा हुआ है. यहां पर आप भंडारदरा झील विजिट कर सकते हैं और किनारे पर कैंपिंग करके म्यूजिक, डांस, टेस्टी फूड का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा विल्सन बांध पर घूमना आपके लिए किसी हैरानी भरे अनुभव से कम नहीं होगा. वहीं आप रंधा गांव का धरना, आर्थर झील, कलसुबाई चोटी (जो पहाड़ों के बीच मनोरम जगह है) आदि को अपनी ट्रिप की बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
ये हैं यहां पर ऐतिहासिक जगहें
अगर आपको इतिहास में काफी दिलचस्पी है तो रतनगढ़ किला जा सकते हैं. यहां पर जाने के लिए रतनवाड़ी गांव से ट्रैकिंग का रास्ता है जिसका एक्सपीरियंस भी शानदार रहेगा. जानकारी के मुताबिक ये किला करीब 400 साल पुराना है और इतिहास के साथ ही यहां की खूबसूरती भी आपको लुभाएगी. इसके अलावा आप हरिश्चंद्रगढ़ का किला घूम सकते हैं जो मराठा राजाओं की बहादुरी को बयां करता है.
इस जगह नेचुरल ब्यूटी के साथ मिलेगी आध्यात्मिक शांति
रतनवाड़ी गांव जो कलसुबाई चोटी के पास बसा हुआ है. यहां पर घाटी में बने झोपड़ीनुमा कच्चे मकानों और नेचुरल ब्यूटी के सीन कमाल के होते हैं तो वहीं यहां आप अमृतेश्वर शिव मंदिर विजिट कर सकते हैं जो करीब एक हजार साल पुराना माना जाता है.
कैसे पहुंचे और कितना आएगा खर्च
दिल्ली से भंडारदरा पहुंचने के लिए आपको नासिक की फ्लाइट लेनी होगा यहां पहुंचने में दो से सवा दो घंटे लगते हैं. यहां से आपको 90 किलोमीटर का सफर तय करना होगा. आप बस, टैक्सी या फिर साझा जीप रेंट पर लेकर जा सकती हैं. इसके अलावा आप ट्रेन से इगतपुरी या नासिक रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं और यहां से ट्रेन ले सकते हैं. इगतपुरी से यह जगह 45 किलोमीटर पड़ती है और नासिक से इसकी दूरी करीब 75 किलोमीटर है. इसके अलावा आप बस के जरिए भी यहां पहुंच सकते हैं. भंडारदरा जाने की बात करें तो अगर आप किफायती तरीके से यह ट्रिप पूरी करना चाहते हैं तो करीब 10 हजार रुपये खर्च होंगे. हालांकि ट्रेन या फिर फ्लाइट की टिकट के दाम इसमें शामिल नहीं होंगे.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized2 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized3 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized6 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized23 hours ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized4 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized14 hours ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
