छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए आज है अंतिम तिथि, 210 पर होनी है भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए के बढ़िया खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सेवा परीक्षा 2022 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए आज ही आखिरी तिथि है।
दरअसल, CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन मंगाएं हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को 20 दिसंबर से पहले आवेदन करना होगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वो CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि CGPSC ने विभिन्न पदों की कुल 210 रिक्तियों के लिए एसएसई 2022 के लिए अधिसूचना 26 नवंबर को जारी की थी और आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर को शुरू की थी।
योग्यता मानदंड
CGPSC SSE 2022 की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा 2022 में वे ही उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय की स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके अलावाअगर बात करें उम्र सीमा की तो, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष ही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
CGPSC की तरफ से जारी किये गए ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार 12 फ़रवरी को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस मामले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर को अपडेट किया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। बता दें की परीक्षा दो-दो घंटे की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
परीक्षा इन पालियों में होगी आयोजित
पहली पाली में जनरल स्टडीज का पेपर होगा और दूसरी में एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन होगा। साथ ही, प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए सीजीपीएससी एसएसई 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने की तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
