Connect with us

छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस ने की हाईवे पर ट्रक वाहनों की जाँच

Published

on


बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा विगत दिनों यातायात कार्यालय बिलासपुर में पांचो यातायात थाना प्रभारी सहित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई।जिसमें भोजपुरी टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में एक वाहन चालक के जल जाने के कारण मृत्यु की घटना के मद्देनजर भारी वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु हाईवे पर आम रास्तों ढाबा एवं पेट्रोल पंप के सामने खड़े वाहनों पर नो पार्किंग, सहित धारा 283 भा0द0वि0 की कार्यवाही ट्रक वाहन में पार्किंग लाइट, बैक लाइट,इंडिकेटर नहीं होने, रिफ्लेक्टर टेप लगा नहीं होने,पर बतौर अभियान कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे।


इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल ने बताया कि 18 अगस्त 2021 को यातायात पुलिस के पांचों थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हाईवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए ट्रक आदि वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें-
▪️ बिलासपुर रायपुर रोड में यातायात पुलिस लिंक रोड एवं यातायात तिफरा की टीम
▪️ बिलासपुर मस्तूरी रोड में यातायात पुलिस कोतवाली की टीम
▪️ बिलासपुर रतनपुर रोड में तुर्काडीह के पास यातायात पुलिस सरकंडा की टीम
▪️ बिलासपुर कोटा मार्ग में यातायात पुलिस मंगला की टीम द्वारा
निर्देशानुसार प्रभारी कार्यवाही करते हुए हाईवे पर नो पार्किंग एवं रॉन्ग पार्किंग में खड़ी पाए जाने पर 06, वाहन ट्रक वाहन में रिफ्लेक्टर नहीं होने पर 04, पार्किंग लाइट का ना होना 11 ,तेज गति वाहन 07, एवं 48 प्रकरण अन्य धाराओं सहित कुल 76 चालान में 23,500/-रु0 समन शुल्क काटे जाने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ईपीएफओ परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए लगायी गई प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी

इसी प्रकार कोनी मार्ग पर आम रास्ते में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करते हुए पाए जाने पर ट्रक क्रमांक- सीजी/04/N A/2446 के चालक राम सुमेर यादव पिता कईल राम यादव ,उम्र 30 वर्ष, साकिन- तिल्दा रायपुर के विरुद्ध प्रकरण अपराध धारा 283 भा0द0वि0 के तहत थाना कोनी में कायम की गई।इस प्रकार के अभियान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिकोण से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आगामी दिनों में भी लगातार चलाई जावेगी।आज के इस अभियान कार्यक्रम में डी0एस0पी० अशोक कुजुर निरीक्षक एस0 एक्का, निरीक्षक अरविंद किशोर खलखो, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सुरेश तोमर सहायक उपनिरीक्षक राम प्रताप यादव शामिल हुए।

यह भी पढ़ें   CC News Update: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : अगले 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चिंगराजपारा में मारपीट से मृत्यु की घटना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending