Connect with us

छत्तीसगढ़

पत्थलगांव सड़क दुर्घटना में घायल 04 मरीजों का रायगढ़ में इलाज जारी, स्थिति पहले से बेहतर

Published

on

रायपुर| जशपुर जिले के पत्थलगांव में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। घायल 04 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफेर किया गया। जिसमें 03 मरीजों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। एक मरीज के सिर में चोट आने पर उसका आपरेशन एक निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन द्वारा किया गया है तथा उसकी भी स्थिति पहले से बेहतर है। उसे उचित देख रेख के लिए आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 14580 शिक्षकों की नियुक्ति मामले में प्रदेश सरकार को बड़ी राहत, शासन के जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट

     पत्थलगांव, जशपुर से सड़क दुर्घटना में घायल 04 मरीजों को 15 अक्टूबर 2021 को रात को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था।यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। 04 मरीजो में से साहनी राठिया को सिर में चोट पायी गई है तथा करन सिंह को दाहिने पैर में चोट पाया गया है राज कुमार को कंधे में चोट है। इन तीनो मरीज का संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया जा रहा है तथा वर्तमान में इनकी स्थिति स्थिर है। चौथे मरीज जनता राम के सिर में अंदरूनी चोट पाये जाने पर न्यूरो सर्जन के द्वारा उपचार के लिये हायर सेंटर रिफर किया गया। सुबह 04 बजे उन्हें आपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका आपरेशन किया गया। मरीज की हालत पहले से बेहतर है। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों गिरावट जारी, आज मिले 125 नए पॉजिटिव मरीज... 243 मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : 14545 में कॉल करने पर आपके घर पहुंचेंगे मितान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: सदन में उठी गूंज.... ITI में प्रशिक्षण अधिकारी और कॉलेजों में रिक्त पदों की कब होगी पूर्ति?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending