Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर बिलासपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं और बच्चों ने कला और प्रतियोगिताओं से किया नमन

Published

on

पुलिस स्मृति दिवस 2024 के माध्यम से शहीद अधिकारी कर्मचारी के बलिदान को याद किया गया, युवा और स्कूल के बच्चों ने चित्रकला रंगोली वाद-विवाद निबंध के माध्यम से श्रद्धांजलि दी, पुलिस बैंड ने अपनी धुन से शहीदों को नमन किया,

पुलिस मुख्यालय के निर्देश में देश के लिये शाहिद अधिकारी कर्मचारी की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में आयोजन किया जा रहा, जिस हेतु पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह आईपीएस के निर्देशन में ज़िला बिलासपुर में 21 अक्टूबर शहीद दिवस (पुलिस झंडा दिवस) से 31 अक्टूबर (राष्ट्रीय एकता दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में ड्रीमलैंड स्कूल नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर के प्राचार्या मैडम निवेदिता सरकार के सहयोग से स्कूल में पेंटिंग रंगोली का आयोजन किया गया,

यह भी पढ़ें   सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई, थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर शिकंजा

पुलिस लाइन में युवा और बच्चे ने रंगोली का प्रदर्शन कर अपने कला के मध्यम से देश कि लिये शाहिद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिये, पुलिस विभाग में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन का प्रदर्शनी में अस्त्र शस्त्र की जानकारी दिया गया, साथ साथ निबंध, वाद- विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर चर्चा करते हुए अपने विचार रखे और शहीदों चित्र को नमन कर भविष्य में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों में भर्ती होकर देश, राज्य और समाज की रक्षा करने की अपनी मंशा व्यक्त किए।

सिविल लाइन थाना के सामने शाहिद पुलिस अधीक्षक श्री विनोद चौबे जी के मूर्ति के माल्यार्पण कर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस अपने परिवार सहित ज़िला के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिये, साथ साथ पुलिस बैंड के द्वारा बैंड की धुन से अपनी श्रद्धांजलि अर्पण किए शहर के नागरिक गण युवा और बच्चे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कैंडल जलाकर अपनी भाव व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : सिविल लाईन पुलिस द्वारा बलात्कार के मुख्य आरोपी को अन्य आरोपीयों के साथ किया गया गिरफ्तार

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह आईपीएस के अतिरिक्त पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आईपीएस प्रशिक्षु अक्षय सुभद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, डीएसपी लाइन मंजुलता, डीएसपी लाइन शिव चरण परिहार, डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी प्रदीप आर्या और ज़िला पुलिस बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दिये।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: आज से प्रदेश में फिर अधिक गर्मी बढ़ने के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने सेंट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: ऐसा गांव जहां अब तक नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज, बना आदर्श गांव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending