छत्तीसगढ़
स्कूल से घर लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने लिया चपेट में, मौके पर ही दोनों की मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। मृतका का नाम 41 वर्षीय लोकेश उर्फ पिंटू तिवारी और बेटा 4 वर्षीय दक्ष तिवारी बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। हादसा बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर डेंजरजोन जुझारा नाला टर्निंग के पास हुआ।
स्कूल से छूट्टी होने पर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12.35 बजे माली घोरी निवासी लोकेश अपने बेटे दक्ष को स्कूल से छूट्टी होने पर बाइक में सवार हो कर घर लौट रहे थे। इस दौरान बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर डेंजरजोन जुझारा नाला टर्निंग के पास राजनांदगांव रोड की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार पिता और बेटे ट्रक के पीछे पहिए की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
इसी साल स्कूल में एडमिशन कराया था बेटे को
बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां टर्निंग भी है। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और 108 संजीवनी टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। मृतक लोकेश ने इसी साल बेटे का एडमिशन स्कूल में कराया था। मामले में बालोद टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि ट्रक और बाइक में टक्कर होने से पिता और बेटे की मौत हुई है। ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304-ए, 279 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
