Connect with us

छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, कोचिंग टीचर की मौके पर ही मौत

Published

on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में कोचिंग टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल कार सवार पति -पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार कोचिंग टीचर अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी , जिससे अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी के पास की है।

जानकारी के अनुसार, हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी अभिषेक चौबे, (26) कोचिंग टीचर, मंगला चौक स्थित भारती कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे। कोटा में रविवार को उनके किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए अभिषेक, अपने दोस्त मुकेश, उनकी पत्नी पल्लवी, नेहा परिहार और भानुप्रताप मानिकपुरी के साथ कोटा गए थे। सभी शादी समारोह के बाद तकरीबन 2.30 बजे बिलासपुर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें   यात्रियों को किफ़ायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

राधिका वॉटर पार्क के पास हुआ हादसा

उनकी कार गनियारी-नेवरा, राधिका वॉटर पार्क के पास पहुंची ही थी कि, सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दिया, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बाहर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती

इस हादसे में मुकेश, पल्लवी और भानुप्रताप मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हैं। वहां से जा रहे लोगों ने तत्काल पुलिस और संजीवनी 108 को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने सभी को सिम्स पहुंचाया, जहां से मुकेश और पल्लवी को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, भानुप्रताप सिम्स के आईसीयू में भर्ती है।

यह भी पढ़ें   08 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

सदमे में है नेहा, रो-रो कर बुरा हाल

इस घटना में नेहा परिहार भी घायल हुईं, पर उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। नेहा अभी कुछ बताने की हालत में नही है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है इसलिए पुलिस को घटना से संबंधित सहीं जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आगामी रविवार 8 अगस्त को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धमतरी : खरीफ वर्ष 2023 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर अब 16 अगस्त तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया गया पोस्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending