Connect with us

छत्तीसगढ़

बस से उतरकर घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला

Published

on

पेंड्रा। थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी इलाके में शुक्रवार सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पेण्ड्रा कोटमी से मरवाही जाने वाले सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। और शव को सड़क से उठने नहीं दिया घटना की सूचना पर जब एसडीएम औऱ तहसीलदार मौके पर पहुंचे तब जाकर 2 घण्टे बाद चक्काजाम हटाया गया।

दरअसल, मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी के पथर्रा गांव का है जहां रहने वाली रामकली आज कुछ काम से कुदरी गई थी जिसके बाद वो बस में बैठकर कुदरी से अपने गांव पथर्रा पहुंची और बस से जैसे उतरकर अपने घर के लिए निकली ही थी, कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला रामकली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक रहा कि महिला का शव सड़क पर फैल गया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव के ग्रामीणों को लगी मौके पर भीड़ जुटने लगी और नाराज लोगों ने पेण्ड्रा कोटमी से मनेंद्रगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया है घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचकर नाराज ग्रामीणों से बातचीत की और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कहीं तब जाकर गुस्साए ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम को समाप्त किया।

यह भी पढ़ें   मोटरसायकल चोरी का आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बालोद: प्राचार्य समेत एक शिक्षक पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा बीमा क्लेम, क्षतिपूर्ति के रूप में 3.40 करोड़ भुगतान का आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, ग्रामीणों सहित अधिकारियों ने ली मतदाता शपथ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending