Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल जल-जीवन मिशन अंतर्गत 2611.21 लाख रूपये के 77 सोलर नलजल योजनाओं का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास 22 जून को

Published

on

बिलासपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले में जल-जीवन मिशन अंतर्गत 26 करोड़ 11 लाख रूपये से अधिक के लागत के 77 सोलर नलजल योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास 22 जून 2021 को दोपहर 12 बजे करेंगे। इस अवसर पर मंथन सभाकक्ष में जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।


कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन डाॅ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में जिले के बिल्हा, मस्तूरी, कोटा एवं तखतपुर के 46 गांवों में 77 सोलर नलजल योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। स्वीकृत योजनाओं में विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम बेलपान में 57.82 लाख, ग्राम बेलगुण्डी में 75.72 लाख, ग्राम कुंवा में 92.91 लाख, ग्राम चिचिरदा में 80.85 लाख, ग्राम हांफा में 74.88 लाख, ग्राम लाखासार में 101.43 लाख, ग्राम अमसेना में 78.10 लाख, ग्राम गनियारी में 107.45 लाख, ग्राम जरौंधा में 72.57 लाख, ग्राम भाड़म में 91.45 लाख, ग्राम चोरभट्ठीकला में 139.81 लाख, ग्राम सकर्रा में 108.72 लाख, ग्राम सागर में 124.28 लाख, ग्राम मोछ में 122.89 लाख, ग्राम गिरधौना में 107.96 लाख, ग्राम बोड़सरा में 45.68 लाख की लागत से सोलर नलजल योजना स्थापित की जायेगी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 3 थानेदारों का हुआ ट्रान्सफर, शनीप रात्रे को मिला सिविल लाइन थाना का प्रभार


इसी तरह विकासखण्ड कोटा के ग्राम कुरूवार में 78.90 लाख, विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कोनी में 114.91 लाख, ग्राम खाण्डा में 96.08 लाख, ग्राम सुकुलकारी में 113.35 लाख, ग्राम बिनौरी में 89.90 लाख, ग्राम जूनवानी में 77.39 लाख, ग्राम बुढ़ीखार में 82.49 लाख, ग्राम दर्रीघाट में 86.03 लाख, ग्राम राॅक में 144.27 लाख, ग्राम पंधी में 155.38 लाख, नरगोड़ा में 122.71 लाख, ग्राम धौराभाठा में 134.38 लाख, ग्राम नवागांव म. में 72.54 लाख, ग्राम डोंड़की में 60.92 लाख, ग्राम धनियां में 103.31 लाख, ग्राम जांजी में 184.34 लाख, ग्राम ईटवा में 82.69 लाख, ग्राम कर्रा में 117.88 लाख, ग्राम पतईडीह में 70.69 लाख, ग्राम झलमला में 60.10 लाख, ग्राम जलसों में 85.40 लाख, ग्राम बसंतपुर में 84.90 लाख, ग्राम बकरकुदा में 75.13 लाख, ग्राम मझखण्डा में 85.53 लाख, ग्राम हरदीडीह में 91.15 लाख, ग्राम भनेसर में 128.55 लाख, ग्राम पेण्ड्री में 47.25 लाख, ग्राम भरारी में 49.88 लाख, विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम कड़ार में 99.12 लाख और ग्राम धौंराभाठा में 98.35 लाख की लागत से सोलर नलजल योजनाएं स्थापित की जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंडित बंदी टीकमदास की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   17 नवम्बर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर रेल मंडल की जोन स्तरीय वार्षिक बैठक, कई अहम मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending