Connect with us

छत्तीसगढ़

हरियाणा में हैट्रिक और जम्मू कश्मीर के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड BJP का जमकर जश्न,CM धामी ने दिया खास संदेश

Published

on

हरियाणा में हैट्रिक और जम्मू कश्मीर के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड BJP का जमकर जश्न,CM धामी ने दिया खास संदेश

भाजपा ने हरियाणा में हैट्रिक लगाने और जम्मू कश्मीर के शानदार प्रदर्शन पर जमकर जश्न मनाया है। देहरादून के पार्टी मुख्यालय में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए ढोल पर जमकर नृत्य किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत पर कहा कि हरियाणा की यह विकास यात्रा इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि किसानों और जवानों ने भर दी हुंकार, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार।

धामी ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह प्रचंड जीत पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के ऊर्जावान नेतृत्व पर देवतुल्य जनता द्वारा लगाई गई विश्वासरूपी मुहर है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में नॉन-पार्किंग वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई, कार लिफ्टर क्रेन तैनात

जीत को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की तरफ से जारी बयान में जीत को वहां डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों की जीत बताया है, विपक्ष की जातिवादी राजनीति पर राष्ट्रवादी विचारों की जीत बताया है, कांग्रेसी झूठे वादों पर भाजपाई गारंटी की जीत बताया है, संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने वालों पर लोकतांत्रिक विश्वास की जीत बताया है, आरक्षण के नाम पर देश बांटने वाली सोच पर देश को एक बनाने वाली सोच की जीत बताया है।

बता दें कि सीएम धामी ने भी जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया। जिसमें से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आई है। उत्तराखंड भाजपा के कई विधायक दोनों जगह प्रचार में गए थे। जिससे पार्टी काफी उत्साहित है। जिससे पार्टी काफी उत्साहित है। जिसका जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को भी दिया है।साथ ही जनता का आभार जताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आखिर साइकोकिलर्स पर फिल्में क्यों देख रही हैं अदा शर्मा? खुद ही खोला राज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: युवती को बंधक बनाकर आरोपियों ने किया गैंगरेप...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर कई समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअली होंगे शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending