Connect with us

छत्तीसगढ़

ट्रेनों में हो रही अलार्म चैन पुलिंग की घटना की रोकथाम करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ’’आपरेशन समय पालन’’ के तहत चलाया जा रहा है अभियान

Published

on

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा ट्रेनों की समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल के सूचारू रूप से आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए तीनों मंडलो में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ’’आपरेशन समय पालन’’ के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम यात्रियों को रेलवे स्टेशनों एवं यात्री ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा लाउडहेलर एवं अन्य माध्यमो से जागरूक किया जा रहा है।

जिसमें बताया जा रहा है कि बिना उचित एवं प्रयाप्त कारण के चैन पुलिंग किया जाना रेलवे अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है। जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा धारा 141 रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की जाती है। जिसमें 1 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है ।

यह भी पढ़ें   Raipur: डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2024 (सितम्बर तक) बिना उचित और प्रयाप्त कारण के अलार्म चैन पुलिंग करने वाले 2,519 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए करीबन 10.66 लाख रूपये का जुर्माना कराया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2023 में 3,129 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए करीबन 14.71 लाख रूपये का जुर्माना कराया गया है ।

रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है और आम जनों से यह अपील की जाती है कि बिना उचित और प्रयाप्त कारण के अलार्म चैन पुलिंग ना करें इससे ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: बहन का देर रात घर लौटना भाई को गुजरा नागवार, उतारा मौत के घाट!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Job: आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: एक माह तक बंधक बनाकर पति और ससुर समेत कई ने किया दुष्कर्म, 9 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending