Connect with us

छत्तीसगढ़

आरोपी के कबाड दुकान से अनेक प्रकार के कबाड जप्त

Published

on

अवैध कबाड़ पर सरकंडा पुलिस का प्रहार

आरोपी के कबाड दुकान से अनेक प्रकार के कबाड जप्त

♦️ करीबन चार क्विंटल कबाड़ को किया गया जप्त |

शिव कुमार चंद्रवंशी पिता स्व कोदू राम उम्र 50 साल निवासी बहतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि समीक्षा बैठक दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक(सरकंडा) श्री सिध्दार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 14.07.24 को थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर बसंत विहार चौक के पास स्थित कबाड़ी दुकान पर रेड कार्यवाही किया गया जहां लोहे का अलग अलग साइज का पाइप 18 नग, रॉड के कटे हुए टुकड़े, टिन आदि कबाड़ मिला, उक्त कबाड़ के दस्तावेज़ के सम्बन्ध में दूकान संचालक शिव कुमार चंद्रवशी से बिल तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने नोटिस दिया गया

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, सीएम हाउस के घेराव की तैयारी

जो बिल व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बताया, जिस पर उक्त कबाड चोरी की होने की सेंदेह पर कबाड दुकान में पाये गये अवैध रूप रखे उक्त समान वजनी करीब 4 क्विंटल को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ति पत्रक के धारा 35 (1), (E), बीएनएसएस / 303 बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीजी ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने 14 गायों को रौंदा, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: गांव में 35 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending