Connect with us

छत्तीसगढ़

Video: कागजों पर सिमटा जल जीवन मिशन का काम, जमीनी हकीकत कुछ और, ग्रामीण परेशान… अधिकारी नही दे रहे ध्यान, ठेकेदार मालामाल!

Published

on

बिलासपुर। जल जीवन मिशन योजना (Jal Jeevan Mission Scheme) के तहत हो रहे कामों में बहुत से ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की ठेकेदार द्वारा पाइप लाईन का कार्य गुणवत्ता विहीन व अधूरा किया गया है। जिससे जल आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है।

ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है जिसमें बुजुर्ग ग्रामीण महिला सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते काटते परेशान हो गई है। जब हमारे विशेष संवाददाता शिवा गोरख ने बुजुर्ग महिला से बात की तो उन्होंने बताया वह पिछले 17 महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं लेकिन अभी अफसरों द्वारा कोई समस्या का निराकरण नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह लखराम गांव से हैं और ठेकेदार सुनील जाजोदिया द्वारा किया जा रहा पाइपलाइन कार्य में उनके घर में पहले से लगा हुआ पाइपलाइन भी भारी मशीनों के माध्यम से तोड़ दिया गया और यह आश्वासन दिलाया गया कि जल्द ही उनके घर का पाइप लाइन कनेक्शन कर दिया जाएगा। एक वो दिन है और एक आज का दिन है जब यह बुजुर्ग महिला पीने के पानी के लिए ठेकेदारों और अधिकारियों के आगे झुक कर गिड़गिड़ा कर यह आग्रह कर रही है कि उनके घर पर जल्द पानी का कनेक्शन कर दिया जाए किंतु ना ठेकेदार ध्यान दे रहे हैं ना ही अधिकारी!

यह भी पढ़ें   लडकी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया आंध्रप्रदेश, फिर किया शारिरिक शोषण... आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में अधिकारियों ने मिलीभगत करके अपने रिश्तेदारों और करीबियों को मनमानी टेंडर दे दिया है जो की ठेकेदारों से सांठगांठ कर लेनदेन व निविदा बेचना साथ ही शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाने का काम भी कर रहे है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से 1 युवक की मौत, 1 की हालत गंभीर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लडकी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया आंध्रप्रदेश, फिर किया शारिरिक शोषण... आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की मिली सुविधा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending