Connect with us

Uncategorized

VIDEO: CM बघेल ने परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का किया वर्चुअल शुभारंभ, अब घर बैठे मिलेंगे ये सुविधाएँ

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार,  तुंहर द्वार’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को परिवहन सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचकर दी जाएंगी। इन सेवाओं में स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित 22 परिवहन सेवाएं शामिल हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर इन सेवाओं को पहुंचाया जाएगा। आवेदकों को सेवाएं प्राप्त करने के लिए www.parivahan.gov.in पर आवेदन करना होगा।

देखें वीडियो:

    परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुुख्य सचिव सुब्रत साहू, परिवहन आयुक्त डॉ कमल प्रीत सिंह, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा  उपस्थित थे।

परिवहन विभाग द्वारा शुरू की जा रही इस नई सुविधा में डुप्लीकेट लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण एवं  पता परिवर्तन सहित लाइसेंस से सम्बंधित 10 सेवाएं और स्वामित्व अंतरण  एवं पता परिवर्तन सहित वाहनों  से सबंधित 12 सेवाएं घर पहुंचाकर दी जाएगी। नये वाहनों का पंजीयन, पुराने वाहनों का आरसीसी में संशोधन, नवीन ड्रायविंग लायसेंस व पुराने लायसेंस में कराए जाने वाले परिवर्तन के बाद ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) सीधे पंजीकृत पते पर भारतीय डाक के स्पीड पोस्ट के माध्यम से अधिकतम 7 दिवसों में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें विभाग द्वारा डिस्पेच करते हुए आवेदकों के दिए गए पते में स्पीड पोस्ट के ट्रेकिंग आईडी सहित एसएमएस भी भेजा जाएगा, जिससे आवेदकों को वस्तु-स्थिति की जानकारी मिल सके। यदि आवेदक घर में उपलब्ध नहीं रहता है तो भी आवेदक को एसएमएस के माध्यम से डिलीवरी के लिए सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विजयवाड़ा-उप्पलूरु सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

वाहन से संबंधित आवेदकों से प्राप्त होने वाले प्रकरण जैसे मोटरयानों का नवीन पंजीयन, स्वामित्व अंतरण, मोटरयान का अल्ट्रेशन, पंजीकृत कार्ड में पता परिवर्तन, मोटरयान में परिवर्तन, फायनेंसन के फ्रेश आरसी, हॉइपोथिकेशन जोड़ना-जारी रखना-रद्द करना, पंजीकृत कार्ड की द्वितीय प्रति, पंजीयन क्रमांक पुनःसमानुदेशन, पंजीयन का नवीनीकरण का परिवहन कार्यालय के द्वारा दस्तावेजों का आवश्यक परीक्षण एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वाहनों का आवश्यक निरीक्षण करने के पश्चात पंजीयन अधिकारी के द्वारा अनुमोदन किया जाएगा। इस नयी व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से आवेदक परिवहन कार्यालयों को अनुमोदन उपरांत स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रेषण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन इन पांच लोगों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए…

इस सुविधा में स्वैच्छिक आधार पर प्रमाणीकरण से परिवहन सेवाएं तत्काल प्राप्त होंगी। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इस सेवा के शुरू होने पर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जिसका परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधित सेवाओं को आधार से एकीकृत कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिवहन विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

Published

on

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स (विशेष कार्यपालिक बल) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 128 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे।

जारी विज्ञापन के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विजयवाड़ा-उप्पलूरु सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

वर्गवार 128 पदों का विवरण
दंतेवाड़ा जिले में कुल 128 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है।

अनारक्षित वर्ग – 07 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव) – 17 पद
अनुसूचित जाति (अजा) – 11 पद
अनुसूचित जनजाति (अजजा) – 93 पद
इन स्थानों पर जमा कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), किरंदुल तथा थाना गीदम में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, पिन कोड 494449 के पते पर भी भेजे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें   गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन इन पांच लोगों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए…

Continue Reading

Uncategorized

पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे

Published

on

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार वापसी करते हुए चौथी बार जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी और साथ काम करने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं. उनके पुनर्निवार्चन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया.

यह भी पढ़ें   राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि वह भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. हम साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना सहयोग मजबूत करते रहेंगे, ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे.

ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया. लूला को 51.79 फीसदी वैध वोट मिले, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले. दोनों के बीच करीब 44 लाख वोटों का अंतर रहा.

राष्ट्रपति लूला फरवरी 2026 में भारत आए थे, जहां हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. दोनों नेताओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जहां फिर से निर्वाचन की बधाई दी. वहीं दोनों देशों के बेहतर रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम साथ मिलकर ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया की दिशा में काम करेंगे.’

Continue Reading

Uncategorized

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इस दिन के लिए पहले घोषित ऐच्छिक अवकाश को बदलकर सामान्य/सार्वजनिक अवकाश कर दिया है। इससे राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।

पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व
इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया था। उस सूची में यह अवकाश सरल क्रमांक 50 पर दर्ज था और इसके लिए 9 नवंबर 2026 की तारीख तय की गई थी। अब शासन ने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए इस दिन को ऐच्छिक अवकाश के बजाय सार्वजनिक यानी सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विजयवाड़ा-उप्पलूरु सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

सामान्य प्रशासन विभाग के इस फैसले से कर्मचारियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व परिवार के साथ मनाने का बेहतर मौका मिलेगा। पहले गोवर्धन पूजा का अवकाश ऐच्छिक होने के कारण यह छुट्टी सभी कर्मचारियों को नहीं मिल पाती थी। अब इसे सामान्य अवकाश में शामिल किए जाने से संबंधित शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से राज्य में इस त्योहार के लिए अवकाश की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending