खेल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 15 साल पूरे, जानिए उनके 15 बेहतरीन रिकॉर्ड
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिया है. साल 2008 में विराट ने 19 साल की उम्र में 18 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था. ओपनिंग करते हुए विराट ने 22 गेंदों पर 12 रन बनाए थे. वहीं, अब आज 15 साल बाद विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंटरनेशनल मैचों में 25582 रन बनाया है. वह सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 76 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. आज विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर हम आपको उनके 15 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका टूटना लगभग असंभव है.
- विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं. करीब 10 महीने से नहीं खेलने के बाद भी वह 4008 रन के साथ पहले नंबर पर हैं.
- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के ही नाम है. उन्होंने 205 पारियों में ऐसा किया था. दूसरे नंबर के सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियां लीं.
- विराट कोहली लगातार तीन कैलेंडर साल में 2500+ रन बनाने वाले विश्व क्रिकेट के एकमात्र खिलाड़ी हैं. 2016 से 2018 के बीच उन्होंने ऐसा किया था.
- किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं.
- विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 20 प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी है.
- किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 558 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है. उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज में ये रन बनाए थे.
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 38 अर्धशतक विराट कोहली ने लगाए हैं.
- विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं.
- विराट कोहली Zeroth बॉल विकेट लेने वाले टी20 इंटरनेशनल के एकमात्र गेंदबाज हैं. उनके करियर की पहली गेंद वाइड थी और केविन पीटरसन उसपर स्टंप हो गए थे.
- विराट कोहली सबसे कम 348 पारी में 50 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
- विराट कोहली ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 शतक ठोके हैं. यह भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. 17 शतक के साथ सचिन दूसरे नंबर पर हैं.
- विराट कोहली एक कैलेंडर साल सबसे तेज 11 पारियों में 1000 वनडे रन बनाने वाले क्रिकेट हैं. 15 पारियों में ऐसा कर हाशिम अमला दूसरे नंबर पर हैं.
- विराट टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे तेज 4,000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं. वह सिर्फ 65 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे.
- एक कैलेंडर साल में 6 वनडे शतक लगाने वाले विराट दुनिया के एकमात्र कप्तान रहे.
- इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ विराट का औसत 50+ का है.
खेल
अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय
Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।
Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।
रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’
मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।
‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’
गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।
खेल
SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।
SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।
मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।
इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।
खेल
ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास
Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।
Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।
ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।
कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
