मनोरंजन
मां ने मोबाइल छीना तो बेटी ने दे दी जान….हमारे बच्चों को आखिर ये हो क्या हो रहा है

आजकल के बच्चों को क्या होता जा रहा है. सारा दिन मोबाइल (Mobile Addiction In Kids) पर लगे रहना चाहते हैं. मोबाइल न दो तो गुस्सैल, चिड़चिड़े ही नहीं होते मारपीट और खौफनाक कदम उठाने तक पर उतारू हो जाते हैं.
मोबाइल छीनने पर कोई जान देता है भला? ये कौन सा फितूर बच्चों के दिमाग में पैदा हो रहा है. ये हमें समझने की जरूरत है. इसी फितूर के चलते राजस्थान में एक और मां की गोद उजड़ गई. कोटा में एक मां ने बेटी अर्चना से मोबाइल छीनकर क्या डांटा उसने तो मौत को ही गले लगा लिया.
उसकी बेटी सातवीं क्लास में पढ़ती थी. एडमिशन हो चुका था, 2 जुलाई को उसे स्कूल जाना था. मां सब्जी लेने क्या गई बेटी मोबाइल में गेम खेलने में व्यस्त हो गई. मां लौटी तो अर्चना, अर्चना पुकारा लेकिन बेटी कैसे सुनती वो तो गेम खेलने में मशगूल थी. बच्चों में गेम को लेकर दीवानगी ही कुछ ऐसी है कि वह इसके आगे सुनते ही कहां हैं. मां कमरे में गई तो बेटी को डांट लगा दी. मां बोली-कल स्कूल नहीं जाना क्या , बस्ता लगा ले, थोड़ी पढ़ाई कर ले, मोबाइल में लगी है. बस थोड़ा सा डांटकर मोबाइल बेटी से छीना और कमरे से बाहर चली गई. कमरे में अकेली रह गई बेटी और उसके दिमाग में उफनता गुस्सा.
मोबाइल छीनने पर बच्ची ने क्यों दी जान?
20-25 मिनट ही बीते थे कि मां ने फिर से अर्चना-अर्चना पुकारा, लेकिन बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया. थोड़ी देर बाद मां जैसे ही कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई. उसकी बेटी जान दे चुकी थी. दिल दहला देने वाली ये घटना कोटा के अनंतपुरा तालाब बस्ती की है. लड़की के परिवार को तो ये पता तक नहीं था कि महज मोबाइल को लेकर डांटने पर बेटी ने जान दे दी. ये बात उनको पूछताछ करने पर दो दिन बाद पता चली.
मां की डांट का गुस्सा या मोबाइल की लत
14 साल की अर्चना बैरवा के पिचा राधेश्याम बैरवा नल फिटिंग का काम करते हैं. उनकी लाड़ली अब इस दुनिया में नहीं है. उसके चाचा का कहना है कि अर्चना पढ़ाई में बहुत होशियार थी. वह हमेशा मोबाइल नहीं चलाती थी. जब भी चलाती थी तो फिर थोड़ी देर बाद बंद भी कर देती थी. उस दिन मां ने क्या डांटा ये बात उसके दिल को ऐसी लग गई कि उसने जान दे दी. 5 दिन पहले ऐसी ही घटना जोधपुर में भी हुई थी. टेबलेट में व्यस्त बेटी को मां-बाप ने क्या डांटा कि 5वीं क्लास की बच्ची ने मौत को गले लगा लिया. यह बहुत ही डरा देने वाला है. सवाल यही है कि बच्चों को क्या होता जा रहा है. मोबाइल की ये लत कैसे उसकी जान की दुश्मन बन गई है.
मोबाइल से क्यों हिंसक हो रहे बच्चे?
मोबाइल की लत से बच्चों में मनोवृति आ रही है और वह अपनों से दूर होते जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लिए मोबाइल में हिंसक गेम खेलने की लत भी जिम्मेदार है. इस लत के चलते बच्चा अकेला रहना चाहता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है. पढ़ाई के बहाने मोबाइल यूज करना चाहता है.
माता-पिता को क्या करने की जरूरत?
आपका बच्चा मोबाइल की लत के चलते कोई खौफनाक कदम न उठाए. इसके लिए बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है. इस लत और इससे पैदा होने वाले मनोवृति से बचाने के लिए माता-पिता को भी अलर्ट रहना होगा.
- बच्चों के साथ टाइम बिताने की जरूरत है.
- बच्चों को डांटने के बजाय उनके साथ टाइम बिताना चाहिए.
- बच्चों संग आउटडोर गेम भी खेलने चाहिए, जिससे वह खुद को अकेला महसूस न करें.
- माता-पिता को उनके सामने खुद की इलेक्ट्रिक गैजेट्स का कम इस्तेमाल करना चाहिए.
- बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं, इसका खास ध्यान रखना चाहिए.
- बच्चे को डांटने के बजाय उनके मन की बात को सुनना चाहिए.
मोबाइल से क्यों चिड़चिड़े हो रहे बच्चे?
मोबाइल में वीडियो की वजह से बच्चे में जल्दी-जल्दी इमोशनली चेंज होता है , जिससे वह कन्फ्यूज हो जाता है, जिसकी वजह से बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है, गुस्सा करने लग सकता है और छोटी-छोटी बातों पर रोने लग सकता है. लेकिन आपको उसे इस हालात से बचाने की जरूरत है. मोबाइल की लत बच्चों को अपनों से दूर कर रही है और उनको चिड़चिड़ा बना रही है.
गेम खेलने और वीडियो देखने के बाद बच्चे अपनी एक अलग दुनिया क्रिएट कर लेते हैं, वह उनको इतनी अच्छी लगती है कि अगर कोई उनको रोकता और टोकता है तो उनको लगता है कि उस प्यारी सी दुनिया को कोई उनसे छीनने की कोशिश कर रहा है और वह जान देने पर उतारू हो जाते हैं. हाल ही में गुरुग्राम में एक 16 साल के लड़के ने 9 साल की अपने पड़ोस में रहने वाले लड़की का पहले तो गला घोंटा और फिर उसकेी लाश को कपूर डालकर जला दिया. ये खबरें सुनकर यही सवाल मन में उठता है कि आखिर बच्चे इस दिशा में जा रहे हैं. उनकी मनोस्थिति है कैसी.
मनोरंजन
60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका

Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’
60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.
कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.
मनोरंजन
Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर

बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.
दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.
खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.
एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.
मनोरंजन
Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।
लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।
वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’
सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’
सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।
दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।




















