Connect with us

देश

कौन है वो कश्मीरी लड़की जिसने पहाड़ी भाषा में गाया राम भजन

Published

on

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्सव मनाया जा रहा है. पूरा देश राममय है. जम्मू कश्मीर भी इसमें पीछे नहीं है. यहां भी राम भजन गूंज रहे हैं, घाटी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में यह लड़की पहाड़ी भाषा में राम भजन गाते नजर आ रही है.

कश्मीरी बेटी का राम भजन वाला ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि देश 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनने जा रहा है. पूरे देश में श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं, जम्मू कश्मीर भी इसमें किसी भी तरह पीछे नहीं रहेगा.

कौन है वो लड़की

वीडियो में पहाड़ी भाषा में राम भजन गाने वाली ये लड़की भारत पाक सीमा रेखा के पास स्थित उरी के बारामूला की रहने वाली है. इस छात्रा का नाम बतूल जहरा है. यह उरी कॉलेज में ही प्रथम वर्ष की छात्रा है. वीडियो में यह लड़की कहती नजर आ रही है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन का उपवास रखा है. वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि देश 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का गवाह बनने जा रहा है. पूरे देश में श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं.

यह भी पढ़ें   प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा

मुझे लगा कुछ करना चाहिए

वीडियो में बतूल जहरा कहती हैं कि ये भजन उन्होंने इसलिए गाया ताकि वह भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कंट्रीब्यूशन कर सकें. उन्होंने कहा कि हमारे एलजी साहब और पीएम मोदी हमारे जम्मू कश्मीर और यहां के लोगों के लिए कितना कुछ कर रहे हैं. उन्होंने यहां के लिए बहुत कुछ किया है. बतूल जहरा कहती हैं कि मैं इंडियन हूं और मुझे अपने वतन से मोहब्बत है.

हां से मिली प्रेरणा

बतूल जहरा ने बताया कि उन्होंने जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया एक राम भजन सुना था. उसे सुने के बाद लगा कि उसी गाने को पहाड़ी भाषा में गाया जाए. इसके बाद उस राम भजन को अपनी भाषा में रिकॉर्ड किया. इसे सुनकर मुस्लिम समुदाय के लोग भी मुझे बधाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें   Viral: रस्मों के दौरान दुल्हन का गुस्सा देख उड़ी दूल्हें के चेहरे की हवाइयां, लोग बोले- ‘इसका तो टाइम अभी से खराब हो गया’

इस्लामी शिक्षा से मिली राम भजन गाने की प्रेरणा

बतूल जहरा ने इस्लामी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, जिसने उन्हें राम भजन गाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि “मैं सैय्यद समुदाय से आती हूं, इमाम हुसैन ने हमें अपने राष्ट्र से प्यार करना सिखाया है” सभी समुदाय के लोग हमारे भाई-बहन हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को हिंदुओं का सम्मान करना चाहिए और हिंदुओं को भी ऐसा ही करना चाहिए. बतूल जहरा ने कहा राम अपने गुणों के कारण मनुष्यों में सर्वश्रेष्ठ थे और वह न्याय औ अच्छे आचरण का भी प्रतीक थे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   टास्क को लेकर सना और कृतिका में छिड़ी जुबानी जंग, अरमान बने सबसे स्टाइलिश प्रतियोगी

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   22 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर बुधवार को भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त, जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending