Connect with us

छत्तीसगढ़

तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता

Published

on

थाना तारबाहर, जिला

बिलासपुर (छ.ग.) , धारा:457,380 भादवि

तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता ।

चोरी गए किराने दुकान का समान 30000 रू की शत प्रतिशत बरामदगी । आरोपी-

  1. – महेश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जवे हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. एवं एक विधि से संघर्षरत बालक |

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निखिल त्रिवेदी उर्फ दिनेश त्रिवेदी पिता चंद्र प्रकाश त्रिवेदी उम्र 38 वर्ष निवासी अज्ञेय नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 04.03.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.24 के रात्रि 10.30 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था सुबह दिनांक 04.03.24 के 08.30 बजे दुकान खोला तो देखा की दुकान के पीछे रेल्वे कालोनी तरफ से किसी अज्ञात चोर द्वारा दिवाल का ईंट निकाल कर घुस कर दुकान में रखे सामान एवं फ्रिज में रखे सामान कोलड्रींक, फुटी, लिची, चाकलेट, पान मसाला, रजनीगंधा, सिगरेट, जनरल सामान साबुन, किण्डर जॉय, ब्रश, कोलगेट एवं अन्य सामान जुमला कीमती 30000रू हजार को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट धारा 457,380 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   भूपेश कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए हैं अहम फैसले

जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश गुप्ता (भा.पु. से ) के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया जिसमें आदतन आरोपी – महेश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ. ग. एवं एक विधि से संघर्षरत बालक से बारीकी से पुछताछ करने पर आरोपीगणों द्वारा जुर्म स्वीकार किये है एवं चोरी के मशरूका को चाकलेट, पान मसाला, रजनीगंधा, सिगरेट, जनरल सामान साबुन, किण्डर जॉय, ब्रश, कोलगेट एवं नगदी 1290 रू को आरोपी के कब्जे से चोरी गये माल मशरूका को बरामद कर जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया ।

यह भी पढ़ें   अंबिकापुर : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, सउनि मोतीलाल, आर. संदीप, मुरली, प्रफुल लाल एवं विरेन्द्र आर्मो का योगदान रहा।

समाज के लिए सबक़

सभी अपने घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर CCTV कैमरे लगाना सुनिश्चित करें जिससे ऐसे आपराधिक कृत्यों को रोकने में पुलिस की मदद हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   बीमा की करोड़ो की राशि का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल होंगे ये कद्दावर नेता

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Positive News: इंडिया फर्स्ट टेक कॉनक्लेव मेें छत्तीसगढ़ को चार श्रेणियों में मिला बेस्ट स्टार्ट-अप का आवार्ड

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending