Connect with us

छत्तीसगढ़

धर्मांतरण और गौवंश के मुद्दे को मजबूती से उठाने हिन्दू समाज के युवाओं ने नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक से की भेंट

Published

on

छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मान्तरण एवं गौवंशों के प्रति प्रशासनिक अनियमितता के मुद्दे को विधानसभा में उठाने एवं कड़े कानून की मांग करने आग्रह किया| छत्तीसगढ़ के आम हिंदू जनमानस की ओर से ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत वर्षों से धर्मान्तरण अपने चरम पर है। गरीब लोगों को आर्थिक,नौकरी, स्वास्थ्य, एवं अन्य प्रलोभन देकर उनके धर्म को बदलना,उनके मूल जीवन शैली, मूल धार्मिक पध्दति से अलग कर उनका मतांतरण करने जैसी समस्या बढ़ गई है। धर्मांतरण होने से आस पास के मूल लोगों और मतांतरित हुए लोगों के बीच जातीय हिंसा, आपसी संघर्ष भी बढ़ गया है।
सामाजिक हिंसा के साथ साथ परिवार का टूटना,आपसी पारिवारिक कलह में भी वृद्धि हुई है।।

पूर्व में इसकी सूचना सम्बंधित शिकायत सिरगिट्टी थाना, चकरभाठा थाना,बिल्हा थाना में की गई थी,ग्राम सिरगिट्टी, नगरोड़ी,चकरभाठा,बिल्हा, लिमतरी,फदहा समेत कई ग्राम का हिंदू समाज बड़ी संख्या में थाना घेराव कर चुका है। पर निष्कर्ष शून्य रहा। लगभग हर छोटे बड़े क्षेत्रों में ये ईसाई मिशनरि सक्रिय है, जिससे मतांतरण तेज़ी से बढ़ रहा है।।

यह भी पढ़ें   मानवाधिकार सहायता संगठन के आयुष मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष व प्रयास कैवर्त नियुक्त हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष

वहीं दूसरा प्रमुख विषय गौवंशों के सम्बंध में यह है कि आजकल बहुत हद तक देखने को मिलता है कि गौवंशों के सड़क पर घूमने से उनका एक्सीडेंट एवं उनके साथ साथ लोगों के भी जान माल की हानि हो रही है। सड़क दुर्घटना में इस प्रकार हताहत होना कहीं न कहीं दुख और चिंता का विषय है। इन सबके प्रमुख जड़ सरकार के तरफ से कोई ठोस कानून की कमी भी है, कहीं गौठान की व्यवस्था नही है, अगर कहीं है भी तो गौवंशों को गौठान में ठूसकर भरकर रखा जाता है, न खाने की उचित व्यवस्था हो पाती है न ही चिकित्सा सम्बंधित उचित सहयोग मिल पाता है, इस अव्यवस्था के लिए भी कहीं न कहीं राज्य सरकार ही जिम्मेदार है।।

यह भी पढ़ें   बीजापुर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

साथ ही बैठक में उपस्थित विहिप बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि चूंकि आप विपक्ष में सक्रिय भूमिका में है,एवं नेता प्रतिपक्ष है तथा सबसे बड़ी बात आप हिंदू समाज के जन प्रतिनिधि है, हमारी बात को विधानसभा तक ले जाने एवं उस पर क्रियाकलापों को करने हेतु उत्तरदायी है,अतः आपसे निवेदन है कि इन दो गम्भीर विषयों को विधानसभा में मजबूती से उठाने, एवं इस पर कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कृपा करें।।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी,विहिप बजरंग दल के जिला सयोजक दीपक सिंह,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,प्रभात यादव,जिला विद्यार्थी प्रमुख़ गिरजा शंकर यादव,युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित पाल,केतन वर्मा,बीका गोरख, लोकेश कौशिक, बबलू,अभिनाश, प्रफुल्ल श्रीवास,मनीष कौशिक,बिट्टू कौशिक,सन्दीप यादव,सूरज साहू,आकाश साहू,केशव,संजू,विनय रजक, राहुल,गौरव,राकेश,देवेंद्र कौशिक, आशीष आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: ‘किसी में हिम्मत है तो मेरा ट्रांसफर करा दे’ शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे शिक्षक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, यहाँ जानिए उन्होंने ने क्या कहा…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जिला अस्पताल बिलासपुर में मेडिकल बोर्ड की बैठक स्थगित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending