छत्तीसगढ़
30 सितंबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।
वृष राशि
आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। पैरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई में कुछ कम रूचि लेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करना चाहिए। महिलाएं शॉपिंग करने का मन बनाएंगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: HDFC बैंक ने जारी किया ग्राहकों के लिए दिशा-निर्देश, 1 अक्टूबर से बदल रहा है यह जरूरी नियम
मिथुन राशि
आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।
कर्क राशि
आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Redmi ने चुपके से भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, Price और Features जानकर उड़ जायेंगे होश
सिंह राशि
आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से कुछ काम पूरे हो जाएंगे लेकिन फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पाएंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।
कन्या राशि
आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटाएंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खूब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: नर्स ने कोरोना वैक्सीन की जगह लगा दिया रेबीज का इंजेक्शन, किया गया सस्पेंड
तुला राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कुछ दिनों से पेंडिंग काम पूरा हो जाएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
यह भी पढ़ें: कॉटन से बने कपड़े होंगे महंगे! 10 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंची कपास की कीमतें
धनु राशि
आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर होगी और रिश्ते में मधुरता आएगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आखों का खास ख्याल रखें।
मकर राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कपड़े बदलने गई पत्नी अचानक हुई गायब, फिर ढाई महीने बाद प्रेमी के घर में मिली…
कुंभ राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नए बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जाएगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आएंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
खेल6 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश6 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल2 days agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















