Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कई विधायक एक बार फिर पहुंचे दिल्ली

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

रायपुर, 29 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा के बीच एक बार फिर सत्ताधारी कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस विधायकों के दौरे ने राज्य में सियासी गर्मी बढ़ा दी है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार को ढाई वर्ष पूरे होने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री पद के ढाई—ढाई वर्ष के बंटवारे की चर्चा है। इसी बीच एक बार फिर एक दर्जन से अधिक विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। विधायकों के दिल्ली पहुंचने को लेकर राज्य में कयास लगाया जा रहा है कि विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में पहुंचे हैं। हालांकि विधायकों ने कहा कि उनकी यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य के प्रस्तावित दौरे से जुड़ी हुई है।

राज्य की रामानुजगंज विधानसभा सीट से विधायक बृहस्प​त सिंह ने बताया कि पार्टी के करीब 15-16 विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं और अलग-अलग जगहों पर ठहरे हुए हैं।

सिंह ने कहा ”राहुल जी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। हम अपने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जी के माध्यम से राहुल जी से अनुरोध करना चाहते हैं कि वह अपने दौरे की अवधि को थोड़ा बढ़ा दें जिससे सभी विधायकों को इसका लाभ मिल सके।”

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह अनुरोध करने के लिए दिल्ली आए हैं तथा इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल...

सिंह ने कहा ” हमारी यात्रा को दूसरे तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।”

जब बृहस्पत सिंह ने पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री बघेल को अपना समर्थन व्यक्त करने आए हैं तब सिंह ने कहा ‘हमारी पार्टी के 70 विधायक हैं (90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में) जिनमें से 60 विधायकों ने पिछली बार पुनिया जी को सब कुछ बताया था। जब आलाकमान का आशीर्वाद और विश्वास होता है, विधायकों का समर्थन होता है और मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे होते हैं, तब ऐसा कोई (नेतृत्व परिवर्तन का) मुद्दा ही नहीं है।

विधायक सिंह ने बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच कथित मनमुटाव से भी इनकार किया और कहा कि दोनों नेताओं ने हाल ही में एक साथ मंच साझा किया है, एक दूसरे को मिठाई खिलाई है तथा एक-दूसरे का सम्मान किया है।

सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थिति पंजाब की तरह नहीं है। किसी भी पार्टी का आलाकमान सिर्फ एक नेता को खुश करने के लिए पूरी सरकार को दांव पर नहीं लगाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले सिंह ने इस वर्ष जुलाई माह में मंत्री सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि सिंहदेव के ​इशारे पर उनके काफिले पर हमला किया गया है। बाद में विधायक सिंह ने मामले को लेकर विधानसभा में खेद व्यक्त किया था।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर पकड़ा 17 पैकेट गांजा, ₹100000 है कीमत

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से बघेल और सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं है। जून 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में बघेल के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खेमे ने दावा किया है कि आलाकमान ने ढाई—ढाई वर्ष मुख्यमंत्री पद की सहमति दी थी।

राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस आलाकमान ने विवाद को सुलझाने के लिए अगस्त में बघेल और सिंहदेव को दिल्ली बुलाया था।

जब बघेल दिल्ली में थे तब कांग्रेस के 70 में से 54 विधायकों ने उनके समर्थन में दिल्ली का दौरा किया था।

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी नेता राहुल गांधी उनके निमंत्रण पर राज्य का दौरा करने के लिए सहमत हुए हैं।

बघेल ने यह भी कहा था कि जो लोग ढाई—ढाई वर्ष की बात कर रहे हैं वह राज्य में राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आलाकमान के साथ बैठक के बाद बघेल और सिंहदेव नेतृत्व के मुद्दे पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं लेकिन राज्य में दोनों गुटों के मध्य झगड़ा कम नहीं हुआ है।

भाषा संजीव संजीव वैभव

वैभव

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में हुआ इन्फ्लूएंसर्स मीटअप, जनसंपर्क विभाग ने दी शासन की योजनाओं की जानकारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मनरेगा से 1 लाख 96 हजार से अधिक श्रमिकों मिला रोजगार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Odisha Tragedy: ‘रेल हादसे के जिम्मेदार लोगों का चला पता’, रेल मंत्री अश्विनी बोले- घटना का कवच से कोई संबंध नहीं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending