छत्तीसगढ़
अतराज्यीय गिरोह के 5 शातिर चोर बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में, सूने मकान को बनाते थे निशाना… 10.70 लाख के सोने और चांदी के जेवरात बरामद
Bilaspur breaking,
बिलासपुर। प्रार्थी डाॅ. सुरेश सिह पवार पिता स्व. उदय सिंह पवार निवास अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 22 जो शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में क्रीडा अधिकारी के पद पर पदस्थ है,दिनांक 29.07.2023 को शाम करीब 05.00 बजे अपने परिवार सहित घर में ताला बंद करके रायपुर गये थे जहां से दिनांक 31.07.2023 को सुबह 10.30 बजे घर पहुॅचकर देखे कि बाऊंड्री के गेट में लगा ताला बंद था जिसे खोलकर अंदर घुसे तो घर के मेन गेट के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था अंदर दाखिल होने पर बेडरूम जाकर देखे तो सामान सब अस्त ब्यस्त बिखरा हुआ पडा था, आलमारी को तोडकर खोले थे जिसके अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 50 हजार रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।इसी प्रकार प्रार्थी अभिजीत वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा निवासी अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 12 के पडोसाी आकाश सिंह एवं अजय शंकर त्रिपाठी के मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में एक ही रात्रि में 03 सूने मकानो में सिलसिलेवार चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से), द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से), को मामले में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक परिवेश तिवारी एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में में टीम गठित कर चोरी के अज्ञात आरोपीयों को पकड़ने एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु अलग अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना स्थल एवं आस-पास सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया तथा घटना स्थल से प्राप्त सी.सी.टी.वी फुटेज जिसमें 04 आरोपी का चोरी की घटना को अंजाम देते हुये दिख रहे थे उक्त सी.सी.टी.वी. फुटेज को सोशल मिडीया के माध्यम से छत्तीसगढ एवं मध्य प्रदेश में प्रसारित किया गया उक्त सी.सी.टी.वी.फुटेज में दिख रहे शातिर चोरो को मनेन्द्रगण जिले के आरक्षक प्रमोद यादव के द्वारा आदतन शातिर चोर सोनू साहू, लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी एवं अजय कंेवट के रूप में पहचान किया गया तथा सभी शातिर चोरो को कोतमा के एक लाॅज में छीपे होने क सूचना दी गई उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना सिविल लाईन एवं ए.सी.सी.यु. की संयुक्त टीम तैयार कर तत्काल कोतमा रवाना किया गया।
बताये गये पते पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो लाॅज में शातिर आदतन चोर सोनु साहू, लक्की शर्मा एवं अजय केंवट मिले तथा लाॅज में ही उनके साथ दो अन्य व्यक्ति मिले जिन्हे हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया पुछताछ पर आरोपीयों ने घटना कारित करना स्वीकार किया तथा बताये कि सोनू साहू और लक्की शर्मा का बिलासपुर में पुर्व अपराध में पेशी होने से आरोपी सोनू साहू द्वारा अपने अन्य साथीयो को साथ लेकर पेशी में जाने एवं बिलासपुर क्षेत्र में ही चोरी की योजना बनाकर निकले थे जो योजना के मुताबिक दिनाॅक 31.07.23 को पेशी के बाद उसलापुर अल्का एवेन्यु जाकर रेकी करना और प्लाॅन तैयार कर चारो आरोपीयो द्वारा मध्य रात्रि को तीन सूने मकानो का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किये तथा चोरी से प्राप्त सोने के आभूषणो को एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना तथा अपने दो अन्य साथीयों मनीष कोल एवं विनोद यादव के नाम पर एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना बताये तथा कुछ रूपये को आपस में बांट लेना बताये आरोपीयों की निशानदेही पर एक्सिस बेैंक से चोरी किये गये सोने के आभूषणो को जप्त किया गया है तथा सभी आरोपीयों से नगदी रकम 70000 रू एवं एक नग एल.ई0डी. टी.वी. तथा 02 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है आरोपीयो द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपीयों ने पुर्व में मध्य प्रदेश के कटनी, शहडोल, अमलई थानो में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जिस पर थाना कटनी में अपराध क्रमंाक /2023 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. थाना सोहागपुर शहडोल में अपराध क्रमंाक 317/2023 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध है।प्रकरण के आरोपी सोनू साहू के विरूद्ध थाना कोतमा बिजुरी मनेन्द्रगण एवं आर.पी.एफ. में चोरी के 15 अपराध तथा लक्की उर्फ सोनू शर्मा के विरूद्ध थाना मनेन्द्रगण, बिजुरी, कोतमा में चोरी के 12 अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी सोनू साहू एवं लक्की शर्मा दोनो आरोपी वर्ष 2019 में थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमंाक 106/19 धारा 457, 380 भा.द.वि. तथा बिलासपुर जिले के अन्य 07 चोरी के मामले में चालान हो चुके है।सभी आरोपीयो को धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized11 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
