Connect with us

छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कसडोल खंड के स्वयंसेवकों ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Published

on

कसडोल नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कसडोल खंड के स्वयंसेवकों द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सभी स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर गुरु पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सनत पांडेय विभाग सेवा प्रमुख रायपुर विभाग ने गुरु पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा की आर्य भूमि पर महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस को गुरु पूर्णिमा के उत्सव के रूप में मनाने की प्राचीन परंपरा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर साल जिन छह उत्सवों का आयोजन करता है, उनमें गुरु पूजन कई दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें   राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

इस उत्सव में स्वयंसेवक गुरु के रूप में स्थापित परम पवित्र भगवा ध्वज का विधिवत पूजन करते हैं और दक्षिणा स्वरूप यथाशक्ति अपना समर्पण भी करते हैं। स्वयंसेवकों की इसी समर्पण राशि से संघ वर्षपर्यंत राष्ट्रहित के उद्देश्यों के प्रति समर्पण भाव से कार्य करता है। संघ मानता है कि परम पवित्र भगवा ध्वज त्याग एवं समर्पण का प्रतीक है, स्वयं जलते हुए सारे विश्व को प्रकाश देने वाले सूर्य के रंग का प्रतीक है, संपूर्ण जीवों के शाश्वत सुख के लिए समर्पण करने वाले साधु, संत भगवा वस्त्र ही पहनते हैं,

इसलिए भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। संघ की शाखाओं में इसी ध्वज को लगाया जाता है, इसका ही वंदन होता है और इसी ध्वज को साक्षी मानकर सारे स्वयंसेवक राष्ट्रसेवा, जनसेवा की शपथ लेते हैं। कार्यक्रम के अंत मे सभी स्वयं सेवको ने भगवा ध्वज को प्रणाम करते हुए अपना समर्पण कर संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर प्रहलाद सूर्यवंशी खंड संघचालक, मुख्य वक्ता सनत पांडेय विभाग सेवा प्रमुख रायपुर विभाग, हरदयाल साहू खण्ड कार्यवाह सहित कसडोल खंड के स्वयं सेवक सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें   गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू रखकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नगरीय निकाय अफसर-कर्मियों को 31 जनवरी तक देना होगा अचल संपत्ति का ब्योरा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, इस जिले में होगी आमसभा..
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Big News: मां बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ पर दुकानों में लगी आग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending