Connect with us

छत्तीसगढ़

अमरनाथ में अभी भी 40 से अधिक लापता, छत्तीसगढ़ के 9 यात्री भी फंसे

Published

on

बलौदाबाजार: गुफा में पास बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 65 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 40 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के 9 लोग शेषनाग बेस कैंप में फंसे हुए हैं, जिनके भोजन का इंतजाम किया गया है। फिलहाल आपदा प्रबंधन टीम लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

  मिली जानकारी के अनुसार पलारी ब्लॉक के 9 लोगों की टीम अमरनाथ यात्रा पर गई हुई थी, लेकिन इसी दौरान बादल फटने से यात्रा में गए सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। इनमें पलारी ब्लॉक के यात्री भी फंसे हुए हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ से गए यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें शेषनाग बेस कैंप में ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : पं. रविशंकर शुक्ल, यतियतन लाल एवं महाराजा अग्रेसन सम्मान के लिए आवेदन 3 अक्टूबर तक

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम अमरनाथ में बादल फटने से बाढ़ के कारण पानी भर गया था। बादल फटने की घटना के कारण मरने वालों की संख्‍या अब बढ़कर 16 हो गई है, जिसमें मृतकों में 7 पुरूष और 6 महिलाएं हैं जबकि, अन्‍य 2 शवों की अभी पहचान की जानी है। इस घटना में लगभग 65 लोग घायल हुए जिनमें से मलबे से जिंदा निकाले गए। वहीं 65 लोगों को का अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : टीचर ने लोहे की बैसाखी से इतना पीटा कि बच्ची का हाथ टूट गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   RPF ने ट्रेन से यात्रियों का फोन चुराने वाले चोर को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गुजरात के गवर्नर जहरमुक्त खेती और रसोई पर देंगे व्याख्यान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending