छत्तीसगढ़
आज छत्तीसगढ़ बंद, दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी दुकानें
रायपुर । उदयपुर में हुई हिंसक घटना के विरोध में आज पूरा प्रदेश बंद रहेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का एलान किया है। इस दौराम तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेगी। इसे भारतीय जनता पार्टी और चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना समर्थन दे दिया है। बंद को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी शुक्रवार को सभी व्यापारियों से राय ली।
बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और नेत्री नुपूर शर्मा ने इस्लाम धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसका समर्थन करते हुए उदयपुर के कन्हैया लाल नाम के शख्स ने सोशल मी़डिया में एक पोस्ट शेयर की। इसके बाद आरोपी कपड़ा सिलाने का बहाना बनाकर कन्हैया लाल के पास पहुंचे और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसक घटना का विरोध पूरे देशभर में जमकर हो रहा हैं।
बंद का समर्थन रायपुर पुस्तक विक्रेता संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, रायपुर सराफा एसोसियेशन, मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, रविभवन व्यापारी संघ, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ, टू व्हीलर अर्थोराइज्ड डीलर एसोसियेशन, गोलबाजार व्यापारी संघ(परिवार), गुरूनानक मार्केट शारदा चैक व्यापारी संघ, मालवीय रोड जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति, महादेवघाट रोड व्यापारी संघ, हार्डवेयर पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसियेशन, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन, रायपुर, आलू प्याज आढ़तिया संघ, व्यापारी संघ बिरगांव, डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, रायपुर आप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन, रायपुर एफएमसीजी डिस्ट्रब्यूटर एसोसियेशन ने किया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized21 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized42 minutes ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
