छत्तीसगढ़
रोटरी क्लब आफ बिलासपुर क्वींस की नवगठित टीम ने अपना कार्यकाल किया प्रारंभ
बिलासपुर। 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन के द्वारा रोटरी क्लब आफ बिलासपुर क्वींस की नवगठित टीम ने अपना कार्यकाल प्रारंभ किया ।क्लब की प्रेसिडेंट वंदना सिंह सेक्रेटरी रश्मि जैन ,ट्रेसरेर सीमा ठाकुर ने अपने कार्यकाल की शुरुआत डॉक्टर डे सेलिब्रेसन से की ।सुबह 6.30 से होटल मसाला में इस कार्यक्रम की शुरुआत 25 आमंत्रित डॉक्टरों के स्वागत द्वारा किया गया जिसमे प्रारंभ में वॉर्म अप प्रोग्राम में जुंबा, एरोबिक्स और डांस का डॉक्टरों ने आनंद लिया , साथ ही उन्होंने विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी खेले जिसमे म्यूजिकल चेयर और मलहम गेम था ,जिसमे डॉक्टरों को बहुत महान आया । डॉक्टरों ने अपने कुछ अनुभव साझा किए ।
डांस मस्ती के बाद स्वादिष्ट स्वल्पाहार का भी प्रबंध था । पूरा कार्यक्रम सुबह 6.30 से 9 बजे तक चला जिसको सभी ने बहुत एंजॉय किया । सभी डॉक्टरों को मिट्टी के गुल्लक दिया गया जिसमे वो पैसे जमा करके रोटरी क्वींस को देंगे जिसे समाज सेवा के कार्य में खर्च किया जाएगा।
इस पूरे आयोजन और रोटरी क्वींस के फेलोशिप प्रोग्राम को सभी डॉक्टर्स ने बहुत सराहा । उनके आज के दिन की शुरुआत एक नई ऊर्जा , नए जोश व नए उमंग के साथ हुई । डॉक्टर्स ने रोटरी क्वींस को भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता व सहयोग देने का आश्वासन भी दिया । इस प्रकार नए रोटरी सत्र 22-23 का शुभारंभ बहुत ही ऊर्जामय , खूबसूरत सुबह के साथ हुआ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized23 hours ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
-
Uncategorized2 days ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
