Connect with us

छत्तीसगढ़

आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अगुवाई में सनातनी हिंदू समाज की महाबैठक ग्राम सिलपहरी बिल्हा में सम्पन्न हुई

Published

on

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण जैसे प्रमुख विषयों पर जोर देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक जनजागरण हेतु धर्म विरोधी षड्यंत्र से लोगों को अवगत कराने हेतु महाबैठक का आयोजन किया गया था
आस पास के 25 गांवों के जनप्रतिनिधियों,ग्राम प्रमुखों समेत युवाओं का बड़ा हुजूम भी साथ था.

आज की महत्वपूर्ण बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी का गौरवशाली उपस्थिति दर्ज हुई
संगठन मंत्री जी के द्वारा समाज के युवाओं को सन्देश दिया गया कि हम संगठित होकर ही समाज को समृध्दि कर पायेंगे,हम में जो कुरीतियां हैं हम सबको मिलकर दूर करना होगा आज हमारे ध्यान नही देने से समाज का मतांतरित हो रहा हैं हम सब को जागरण के माध्यम से इस षड्यंत्र का सामना करना होगा.

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही, 19 लीटर महुवा शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


हिन्दू समाज से आये भृगु अवस्थी जी हरीश तिवारी जी,दीपक सोनी जी ने युवाओं से कहा कि हमे हमारी संस्कृति के साथ पूर्वजो के परम्पराओं को आगे सहेज कर रखना होगा ,हम राम जी के वंशज हैं हमे राम राज्य का निर्माण करना होगा बजरंग दल के युवाओं की जिम्मेदारी हैं राम काज को पूण करना.


इस महत्वपूर्ण बैठक में विहिप बजरंग दल के जिला सयोंजक श्री दीपक सिंह जी व् जिला सह सयोजक रौनक केसरी जी के द्वारा कहा गया कि आज युवा पीढ़ी नशे के आदि हो रहे है,इन्हें सत्संग के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम समाज मे प्रारम्भ करना है साथ ही समाज के कमजोर तबके को हमे उठाना होगा,अधर्मियो का विरोध करना होगा,साथ ही गांव गांव में हिन्दू समाज के युवाओं को संगठित करके हमें समाज हित धर्म हित के कार्य करने होंगे इस कार्यक्रम हिन्दू समाज से भृगु अवस्थी,हरीश तिवारी,बाबा शर्मा,अंकित पाल,नंद कुमार,विश्व हिन्दू परिषद् संगठन से जिला सह मंत्री दीपक सोनी जी,जिला सयोजक दीपक सिंह,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,अवधेश सिंह,ओम मानिकपुरी,सुनील रजक,बबलू राजपूत,मनीष कौशिक,आशीष,यश तिवारी, हीमांशु,केशव पंडित,संजू, सहदेव,विशाल,एवं समस्त महाराणा प्रताप प्रखंड बिल्हा प्रखंड के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें   पूर्व राज्यसभा सांसद की गाड़ी पर हुआ पत्थरों से हमला

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   चकरभाठा पुलिस ने जुआ के विरूद्ध कार्यवाही कर 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया सूर्य देव का महापर्व छठ पूजा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending