Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: निमार्णाधीन रोड से लोहे का चैनल चोरी करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे

Published

on


’’ नाम आरोपीगण – 1़. शेख शहजादा उर्फ सज्जू पिता शेख अनवर उम्र 26 वर्ष निवासी महिमानगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
2़. शंकर यादव पिता बल्लू यादव उम्र 26 वर्ष निवासी महिमानगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहम्मद नौशाद पिता मोह. इजारूद्दीन उम्र 29 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर का दिनांक 04.07.2022 को सिरगिट्टी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गोविन्द नगर सिरगिट्टी संतोष मेमोरियल स्कूल के सामने निर्माणाधीन सीसी रोड के पास रखे लोहे के चैनल को दिनांक 03.07.2022 के मध्य रात्रि मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक नग लोहे के चैनल कीमती 5000 रू. चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शेख शहजादा नामक व्यक्ति एक नग लोहे के एंगल को अपने घर के पीछे छिपा कर रखा है जिसकी तस्दीकी हेतु शेख शहजादा को तलब कर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी शंकर यादव के साथ संतोष मेमोरियल स्कूल के सामने निर्माणाधीन सीसी रोड से लोहे के चैनल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी शेख शहजादा से लोहे का चैनल व शंकर यादव के कब्जे से लोहे का सब्बल मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अपराध स्वीकार करने पर जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को दिनांक 05.07.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।



              प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, अफाक खान, अशोक कोरम व संजय यादव की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव में 5वें राउंड में 6 हजार 827 वोटों से आगे चल रही कांग्रेस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी के संयुक्त नेतृत्व में शिवजी का रूद्राभिषेक एवं भव्य हवन हुआ सम्पन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending