Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरिया : बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

Published

on

कोरियाः जिले के पुलिस महकमे में अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को अब उनके काम का इनाम मिलेगा। दरअसल, जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ की योजना शुरू की है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम व प्रशंसा पत्र के साथ ही उनकी फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा।

माह नवम्बर 2021 में कॉप ऑफ द मंथ के लिए निरीक्षक तेजनाथ सिंह थाना प्रभारी केल्हारी, सूबेदार रमेश पुरैना रक्षित केंद्र बैकुंठपुर, सउनि महेश कुशवाहा थाना बैकुंठपुर, आरक्षक गोपाल यादव थाना पटना को चुना गया है । निरीक्षक तेजनाथ सिंह, थाना प्रभारी केल्हारी द्वारा विभिन्न गम्भीर अपराधों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया साथ ही निजात अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थो पर अंकुश लगाने हेतु नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान शराब सेवन पर पाए गए कई लोगों को आबकारी एक्ट की धारा में गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर चालान तैयार किया गया है इस हेतु कॉप आफ द मंथ चुना गया है.

यह भी पढ़ें   चोरी के पायल बेचने वाली आरोपी को किया गया कोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

“कॉप ऑफ द मंथ” की श्रृंखला में कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे उप निरीक्षक भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग क्लास “राह” कार्यक्रम अंतर्गत सूबेदार रमेश पुरैना द्वारा कोरिया जिले में सैकड़ो विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदाय कर तैयारी कराया जा रहा है जो कि अत्यंत सराहनीय है एवं इससे आमजनों में पुलिस की छवि बहुत अच्छी हुई है एवं सहायक उप निरीक्षक महेश साहू थाना बैकुण्ठपुर ने कुल 08 प्रकरणों मे चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं स्कूटी दुपहिया वाहन को बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही निजात अभियान के दौरान धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुए सराहनीय कार्य किया गया है इस हेतु इन्हें कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर: 37 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार, बलरामपुर से उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे आरोपी

आरक्षक गोपाल यादव थाना पटना द्वारा निजात अभियान के तहत थाना पटना क्षेत्रान्तर्गत नशीली दवा का अवैध कारोबार करने वाले ड्रग पैडलर के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए माह नवम्बर में 05 प्रकरणों में 06 अभियुक्त को पकड़ने तथा जेल भेजने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने व अथक प्रयास से ऑपरेशन निजात को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान तथा उत्कृष्ट कार्य करने में कोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इनका मनोबल बढ़ाने उत्साहवर्धन के लिए इन्हें इस माह कॉप आफ द मंथ में स्थान दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक विकास नामदेव एवं सहायक उप निरीक्षक राजीव गुप्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने महामंत्रियों की ली बैठक, रमन सिंह ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन व्यवस्था पर उठाया सवाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने महामंत्रियों की ली बैठक, रमन सिंह ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन व्यवस्था पर उठाया सवाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले महिला आरोपीओं के विरुद्ध 34(1)क आब अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending