छत्तीसगढ़
सत्तामद और वर्चस्व की लड़ाई में चरमया गया स्वास्थ्य विभाग
बिलासपुर . डायरिया पीड़ितों का हाल जानने सिम्स पहुची जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे तारबाहर,तालापारा, सिरगिट्टि, सरकंडा के अलावा तखतपूर, बेलतरा क्षेत्र से भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और पूरी जानकारी ली तथा जल्द से जल्द स्वस्थ होने आपना ध्यान रखने की बात कही ।

चौकसे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा पिछले 15 दिनों से प्रभावित क्षेत्र से उल्टी दस्त की लगातार शिकायत आ रही थी ।लोगों के घर पहुंच रहा दूषित पानी की सप्लाई जैसे गंभीर समस्या को निगम अमला को भी अवगत कराया परंतु संबधित विभाग ने कोई सुध नहीं लिया जिसका परिणाम आज चार की मौत, 20 से अधिक गंभीर हालत में भर्ती और 150 से अधिक उल्टी दस्त से पीडित है ।इस हालत की जिम्मेदार कौन है ?? नगर प्रशासन की बदइंतजामी साफ दिखाई दे रहा है ।भूपेश सरकार के जिम्मेदार मंत्रियों के इस गंभीर समस्या पर बयान नहीं आया और ना ही मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया ।

जयश्री चौकसे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के मिशन अमृत के तहत छत्तीसगढ़ के नौ शहरों को डेढ हजार करोड़ रुपये सिर्फ स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए दिया गया था ।ताकी लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके ।परंतु छत्तीसगढ़ की काग्रेस सरकार केन्द्र की योजना को कछुवा चाल की गति से आगे बढा रही है ।जिसका परिणाम लोग आज भी नालियों के अंदर से होकर गुजर रही दशको पूराने पाईप लाईन से पानी पीने के लिए मजबूर हैं ।चौकसे ने कहा पूर्ववती सरकार ने यह काम तेजी से आगे बढ़ाया था ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके जिसका परिणाम रहा कि केन्द्र सरकार से भिलाई नगर निगम को पुरस्कृत भी किया गया था ।समांतर पर केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए जल जीवन मिशन स्कीम उन महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने जो कोसो दूर पैदल चलकर सर पर घागर रख घर के लिए पानी लाती उनके घर आंगन में शुद्ध स्वच्छ पेयजल पहुंचे जैसी योजना बनाई ।परंतु निर्दयी सरकार यहां भी आगे नहीं बढ़ी ।माता बहनों के कष्ट भी नजर नहीं आ रहा है ।पानी की बुनियादी जरूरतों को अनदेखा कर रही है एवं लोगों के जान से खिलवाड़ कर रही है ।आज लोग दूषित जल से उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं कहीं इस बदइंतजामी को गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया तो यही प्रदुषित पानी से इन्सेफेलाइटिस –दिमागी बुखार जानलेवा से प्रभावित ना हो जाए। बढ़ सकता है खतरा ।
ऐसे निर्दयी सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी और सत्ता से बाहर निकाल फेकेगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र की पार्षद व महिला मोर्चा प्रभारी पुष्पा तिवारी, पूर्व पार्षद व उपाध्यक्ष मीना गोस्वामी, जिला सदस्य व प्रभारी मीना विश्वकर्मा के साथ अन्य लोग शामिल रहे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
