फैशन
क्या आप जानते हैं? महिलाओं के इन अंगों पर तिल होना का महत्व

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के अंगों पर तिल होता है। सामुद्रिक शास्त्र में तिल का विस्तार से वर्णन किया गया है। शरीर पर तिल के मौजूदगी जातक के व्यक्तित्व के बारे में बताती है। व्यक्ति के शरीर पर तिल का होना शुभ और अशुभ संकेत देता है। तिल शरीर के जिस अंग या स्थान पर मौजूद होता है उससे तिल के शुभ और अशुभ परिणामों का पता लगाया जाता है। आज हम महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में जानेंगे। महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ खास तिल बताते हैं कि वे बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं…
पीठ पर तिल
किसी महिला की पीठ पर तिल का शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। पत्नी की पीठ पर तिल होना पति के भाग्य को मजबूत करता है।
माथे पर तिल
यदि किसी महिला के माथे पर दाहिने तरफ काला तिल का होना शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाओं का भाग्य प्रबल होता है। माथे के दाहिने तरफ तिल वाली महिलाओं को शादी में अड़चन नहीं आती है। इनका जीवनसाथी बहुत अच्छा होता है।
नाभि के नीचे तिल
यदि किसी महिला की नाभि के नीचे तिल होता है, तो उसे जीवन में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होने के साथ किसी भी कार्य में जल्द सफलता हासिल करती हैं।

भौंह के बीचो-बीच तिल
महिलाओं के आइब्रो के बीच में तिल का भी खास महत्व होता है। ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ऐसी महिलाओं के पति को किस्मत का साथ मिलता है। ऐसी महिला और उसके परिवार को कभी कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता।
जांघ पर तिल
महिलाओं के जांघ पर तिल होना भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसी महिलाएं हमेशा खुश रहती हैं। उन्हें अच्छा परिवार मिलता है और वे एक अच्छी लाइफ व्यतीत करती हैं।
कान पर तिल
महिलाओं के कान पर तिल का भी विशेष महत्व बताया गया है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। संपत्ति का योग और किस्मत का पूरा साथ मिलता है।
तर्जनी उंगली पर तिल
महिलाओं की तर्जनी उंगली पर तिल को भी शुभ माना गया है। ऐसी लड़कियां हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करती हैं और उन्हें कभी दुखी नहीं होना पड़ता। धन का भी योग बनता है।
कंधे पर तिल
कंधे पर तिल वाली महिलाओं का व्यक्तित्व मजबूत होता है। समाज में उनकी अलग पहचान बनती है और हमेशा मान-सम्मान मिलता है।
पेट पर तिल
महिलाओं के पेट पर तिल होना भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसी महिलाएं लकी तो होती ही हैं साथ ही लाइफ में वो सभी सुख प्राप्त करती हैं जिसकी वे कामना करती हैं।
छत्तीसगढ़
रायपुर धरसीवां के उद्योगपति अग्रवाल दंपत्ति ने जीता ‘मोस्ट एक्सपीरियंस कपल’ अवार्ड

रायपुर। जेसीआई रॉयल कैपिटल द्वारा छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ ज़ोन के लिए वार्षिक कार्यक्रम “प्यार का नग़मा – कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम” बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल ट्रेनर जेसी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने किया, जिसमें कुल 36 जोड़े शामिल हुए।
इवेंट में विभिन्न सत्रों और गतिविधियों के दौरान कपल्स ने संवाद, समझ और आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर रायपुर धरसीवां के राइस मिलर जेसी जेएफएम महेश अग्रवाल और श्रीमती अंजलि अग्रवाल को “Most Experienced Couple Award” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महेश अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि..
पायलट फैकल्टी का ट्रेनिंग एक्ट बेहद प्रेरणादायक और उपयोगी रहा। इस कार्यक्रम ने हम सबकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम में ज़ोन के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे कपल रिलेशनशिप को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
blog
Lucky Moles on Female Body: क्या आपके शरीर के इन खास 5 जगहों पर हैं तिल?

lucky moles on female body] हर इंसान के शरीर पर तिल होना आम बात है। अक्सर हमें शरीर के किसी न किसी बॉडी पार्ट्स पर तिल के निशान दिख जाते हैं। कभी लाल तो कभी काले रंग के तिल नजर आ ही जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? शरीर के तिल कुछ लोगों के लिए गुडलक भी साबित होते हैं, या कुछ के तिल भी आपके लिए नुकसान हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर तिल का कोई न कोई मतलब होता है।
कुछ ऐसे तिल होते हैं जो आपको फायदा दिला सकते हैं तो वहीं कुछ ऐसे तिल भी होते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर किस तिल का होने का क्या मतलब होता है।
गले पर तिल:
गले पर तिल होने से सोचने समझने की शक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है और उन्हें सुख सुविधाओं के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
ललाट पर तिल:
ललाट पर तिल होना बताता है कि वो एक मेंटर की भूमिका में हैं। ये तिल दोनों भौहों के बीच में होता है। ये तिल उनके लिए फायदेमंद होता है।
होंठ पर तिल:
होंठ के ऊपर तिल होना ये बताता है कि आप बहुत आकर्षित हैं और आपकी बात का लोगों पर बहुत असर होता है। ऐसे लोग सुख सुविधाओं को पसंद करते हैं। इन्हें प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।
हथेली पर तिल:
जिन लोगों की उल्टे हाथ की हथेली के बीच में तिल होता है उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे लोग धन को जमाकर रखते हैं। पैसे बचाने में ये लोग माहिर होते हैं।देश
कौन है ये बिहार की सिंगर स्वाति मिश्रा? PM मोदी भी हो गए मंत्र मुग्ध

देश में टैलेंट की कमी नहीं है और सोशल मीडिया के दौर में तो अब कई सारे टैलेंट ऐसे हैं जो वायरल भी हो रहे हैं. आजकल एक गाना हर तरफ छाया गया है और काफी ज्यादा सुना जा रहा है. गाने के बोल हैं ‘राम आएंगे’. इस गीत को फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं अब ये गीत सुन पीएम मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए हैं और उन्होंने ये गाना गाने वाली सिंगर स्वाति मिश्रा की तारीफ भी की है. आइये जानते हैं कौन हैं स्वाति मिश्रा जिनके गीत को खूब सुना जा रहा है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने इस गाने की तारीफ की है और इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा- ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है’ पीएम मोदी की बातों से तो लग रहा है कि उन्हें ये गीत काफी पसंद आ गया है. वैसे तो ये गीत पिछले कुछ दिनों से खूब सुना जा रहा है लेकिन मोदी जी द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद से ये गाना और भी तेजी से वायरल हो रहा है.
श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है#ShriRamBhajanhttps://t.co/g2u1RhPpqO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2024
कौन हैं स्वाति मिश्रा?
स्वाति मिश्रा की बात करें तो वे बिहार की रहने वाली हैं. वे बिहार के छपरा स्थित माला गांव की रहने वाली हैं. फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो वे काम के सिलसिले में मुंबई में रहती हैं. उन्हें इस गाने से पॉपुलैरिटी मिली है लेकिन वे पहले भी कई सारे भजन गा चुकी हैं. उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वे धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है. इंस्टाग्राम पर भी उनकी ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है. यहां पर उनके 742 हजार फॉलोअर्स हैं.
बता दें कि साल 2024 जनवरी में अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान है. धार्मिक माहौल बना हुआ है. हर तरफ जय श्री राम की गूंज है. इन्हीं सबके बीच ये गाना इस माहौल में चार चांद लगा रहा है. हर दूसरे शख्स की प्ले लिस्ट में आपको ये गाना मिल जाएगा. साथ ही इस गाने की पॉपुलैरिटी के साथ बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा की लोकप्रियका भी खूब बढ़ रही है.
https://www.youtube.com/watch?v=wncNcu6jEgs
देश3 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
छत्तीसगढ़7 days agoकेले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
देश3 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन



















