Connect with us

छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में आज से नामांकन, भाजपा ने बनाया 3 नामों का पैनल

Published

on

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनो ही पार्टियों की ओर से चुनाव समितियों की घोषणा हो गई है। भाजपा ने तो प्रत्याशी चयन की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि 10 भाजपाइयों ने खैरागढ़ से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर घंटों मंथन के बाद तीन नामों का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने की तैयारी कर ली है। इस पैनल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार विक्रांत सिंह पर दांव खेलने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार रात को हुई। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य भी बैठक में शामिल थे। समिति ने पर्यवेक्षक समिति की ओर से बनाई गई 10 दावेदारों की सूची का परीक्षण किया। एक-एक दावेदार की सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बात हुई। इस पर जोर सामाजिक समीकरणों और जीत की संभावना पर ही था। अंत में तीन नामों का एक पैनल बनाया गया। इसमें पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का नाम प्रमुख है। पार्टी इन्हीं तीन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति इन पर विचार करने के बाद खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है, उम्मीदवार की घोषणा अब होली के बाद ही होगी। खैरागढ़ उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस संभाग में छाया घना कोहरा, यास चक्रवात का असर

पर्यवेक्षक समिति ने छांटे 10 नाम

दावेदारों का नाम लेने के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक समिति बनाई थी। विधायक शिवरतन शर्मा की अगुवाई वाली इस समिति ने राजनांदगांव और खैरागढ़ जाकर स्थानीय पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के साथ टिकट मांग रहे नेताओं से चर्चा की थी। वहां से रायशुमारी के आधार पर 10 नामों को दावेदार के तौर पर छांटा गया। उनका पूरा विवरण जुटाकर चुनाव समिति में रखा।

खूबचंद पारख बनाए गए चुनाव प्रभारी

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख को खैरागढ़ उप चुनाव का प्रभारी बनाया है। उनके साथ मोतीलाल साहू और ओपी चौधरी को सह प्रभारी के बनाया गया है।

यह भी पढ़ें   शंकराचार्य का बड़ा ऐलान : लोकसभा चुनाव से पहले जारी करेंगे 'भाई' और 'कसाई' की सूची, कौन होगा भाई और कौन कसाई?

जोगी कांग्रेस भी होगी दावेदार

पिछले विधानसभा चुनाव में जबरदस्त कांग्रेस लहर के बावजूद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा के कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उपचुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस संभाग में छाया घना कोहरा, यास चक्रवात का असर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bijapur: नाश्ते के बाद आराम कर रहे सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से गयी जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : कस्टम मिलिंग के लिए लगभग शत्-प्रतिशत धान का उठाव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending