छत्तीसगढ़
गरियाबंद : जिले में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस, योग के विभिन्न विधाओं किया गया अभ्यास
गरियाबंद। नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर आज जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण में योगाभ्यास किया गया। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम स्थानीय इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर आकाश छिकारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने सामूहिक योग किया। इस वर्ष ‘‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर आधारित ‘‘हर घर आंगन योग’’ के संदेश के साथ योग दिवस मनाया गया।
सामूहिक योगाभ्यास में प्रातः 7 बजे से योग की विशिष्ट क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिसमें अतिथिगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग सबसे अच्छा माध्यम है। योग करके हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति के लिए योग एवं प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें। योग से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि योग को आत्मसात कर जीवन को उज्ज्वल बनायें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले ने कहा कि यदि हम नियमित रूप से योग करें तो कई प्रकार के बीमारियों से बच सकते हैं। शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम योग को बताया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही अपने परिचितों को भी योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। सभी ने योगाभ्यास करने के बाद प्रतिदिन योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
सामूहिक योग में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर, एसडीएम भूपेन्द्र साहू, उप संचालक समाज कल्याण डी.पी. ठाकुर, नगर पालिका अधिकारी टामसन रात्रे, कोषालय अधिकारी बी.के. तिवारी, सीएमएचओ डॉ के.सी. उरांव, हरीश ठक्कर, रितिक सिन्हा, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं तथा नागरिकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
