Connect with us

छत्तीसगढ़

गाय से बर्बरता कर नदी में फेंकने का मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोन नदी के पुल पर गाय की डंडे से बेदम पिटाई कर मुंह पर बोरी डालकर जिंदा गाय को नदी में फेंकने के मामले में 2 आरोपी किरण जाटवर और राहुल खूंटे को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नामजद आरोपी कमलकिशोर खूंटे फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही, वीडियो को देखकर अन्य संलिप्त आरोपी की पहचान की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, इस घटना के वीडियो देखकर लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं। लालमाटी गांव के सोन नदी में जिंदा गाय को फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हसौद थाना प्रभारी को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने किरण जाटवर, राहुल खूंटे और कमलकिशोर खूंटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड

फसल चट करने पर गाय को फेंका

2 accused arrested for misbehaving on cow: आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने रात में छापेमारी की, जिसके बाद 2 नामजद आरोपी किरण जाटवर और राहुल खूंटे को गिरफ्तार किया है। तीसरे नामजद आरोपी कमलकिशोर खूंटे की तलाश पुलिस की टीम कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429, छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10, 11 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत FIR दर्ज की है। ऐसा माना जा रहा है कि मवेशी फसलों का नुकसान करने के साथ चट कर गए थे जिसकी वजह से आरोपियों ने इंसानियत को तार-तार करने और निंदनीय घटना को इसलिए अंजाम दिया। गौरतलब, है कि गांव वालों ने मवेशियों को घर पर रखने के लिए कहा थे लेकिन मवेशी खुले घुम रहे थे। लेकिन जब फसल चौपट होने लगी तो युवकों ने ऐसी करतूत कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। और पुलिस लगातार वीडियो के तहत आरोपियों की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कर्ज से छुटकारा पाना है तो बुधवार को करें इस चमत्कारी स्त्रोत का पाठ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: चोरी पर की गई कार्यवाही, ओम फेब्रीकेशन वर्कशाप से चोरी करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बारिश के बीच धर्मांतरण के खिलाफ भीगते हुए राजभवन पहुंचे BJP नेता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending