Connect with us

छत्तीसगढ़

कर्ज से छुटकारा पाना है तो बुधवार को करें इस चमत्कारी स्त्रोत का पाठ

Published

on

सनातन धर्म में हर देवता की आराधना के लिए एक तय दिन होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार संबंधित दिन यदि देवी या देवता की आराधना की जाती है तो वे जल्द प्रसन्न होते हैं और सभी दुखों को हर लेते हैं। ऐसे में हर शुभ कार्य में सर्वप्रथम पूज्य गणेश जी की आराधना बुधवार को की जाती है। भगवान गणेश यदि प्रसन्न हो जाते हैं तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि के साथ किसी भी काम में आ रही बाधा को हटा देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी जिन साधकों पर कृपा बरसाते हैं तो उनके सभी विघ्न हर लेते हैं। आर्थिक संकट में फंसे लोगों को बाहर निकलाने के लिए भी गणेश जी की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा जुए की फड़ पर रेड कर की गई कार्यवाही, 7 आरोपी गिरफ्तार

गणेश जी हैं सर्वप्रथम पूजनीय

पौराणिक ग्रंथों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना गया है। शास्त्रों में कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने के लिए बुधवार का दिन खास बताया गया है। बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करने से सभी पुराने कर्जों से मुक्ति मिल जाती है। ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत करने से पहले जातक को इन बातों की सावधानी रखनी चाहिए –

ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत

ध्यान

ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम्।ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम्।।

पाठ

सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।1।।त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित:।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।2।।हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित:।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।3।।महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित:।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।4।।तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित:।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।5।।भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।6।।शशिना कान्ति-वृद्धयर्थं पूजितो गण-नायक:।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।7।।पालनाय च तपसां विश्वामित्रेण पूजित:।सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।8।।इदं त्वृण-हर-स्तोत्रं तीव्र-दारिद्र्य-नाशनं,एक-वारं पठेन्नित्यं वर्षमेकं सामहित:।दारिद्र्यं दारुणं त्यक्त्वा कुबेर-समतां व्रजेत्।।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking: टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शराब पीने के नाम से पैसा मांग करने और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending