छत्तीसगढ़
जब तक भूपेश बघेल की सरकार नहीं बदल देते, बाल नहीं कटवाएंगे… भाजपा नेता ने किया ऐलान
रायपुर: प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे को लेकर प्रदेश भर के भाजपा नेता आज राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। भाजपा नेताओं का जत्था विधानसभा का घेराव करने निकली है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि 16 लाख से ज्यादा गरीब जनता को सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखा है। वहीं, इस बीच एक बड़ी खबर साने आई है। दअरसल रामविचार नेताम ने नंदकुमार साय को मंच में बुलाकर घोषणा की है कि जब तक भूपेश बघेल की सरकार नहीं बदल देते ये बाल नहीं कटवाएंगे।
वहीं, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सरकार काम करने के बजाए चोचलाबाजी कर रही है। जब सदन चल रहा था मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पूरी सरकार मौजूद थी, आज फिर से पीएम आवास का मुद्दा सदन में उठाया है। 16 लाख से ज्यादा गरीब आदमी को छत नहीं मिल पा रहा है, उनका सपना चकनाचूर हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व पंचायत मंत्री ने पीएम आवास नहीं दे पा रहे है कहकर इस्तीफा दे दिया, ये इस सरकार की बेशर्मी की हद है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए योजना बनाई है, लेकिन देश मे दो राज्य पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ नीचे से दूसरे नम्बर पर है।
उन्होंने आगे कहा कि धरती अमीर है, सारे संसाधन से भरी हुई धरती लेकिन यहां रहने वाले लोग गरीब है। सरकार का काम खाली चोंचलेबाजी करना, कभी फुगड़ी खेल रहे, कभी गेड़ी चला रहे तो कहीं सोटा खा रहे, खाली नाटक नौटंकी कर रहे हैं। सर्कस में एक से एक आइटम जैसे कवासी लखमा है
सर्कस दिखाते है,नरवा, गरवा, घुरवा, बारी ज्यादा पूछबे त नई जानव संगवारी।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि रघुवर दास रमन सिंह और ओम माथुर जी जाम में फसे हुए हैं। प्रदेश से चारों ओर से आए लोगों की वजह से सभा स्थल आने वाले सभी रास्तों में जाम लगा हुआ है। कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी गांव गरीब किसान नहीं रहा है। अटल बिहारी बाजपेई के आने के बाद गरीबों की चिंता की गई, उसके बाद गरीबों के लिए योजनाएं बनाई गई।आयुमान योजना, किसान सम्मान योजना शौचालय निर्माण योजना शुरू की गई। धान खरीदी के लिए 2100 रुपए मोदी सरकार दे रही है, ये समझने की जरूरत है। आज किसान के अन्याय और अत्याचार हो रहा है, उन्हे लूटा जा रहा है, ये सरकार किसान को धोखा देने का काम कर रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
