छत्तीसगढ़
थाना सिरगिटटी पुलिस की चोरी पर त्वरित कार्यवाही, गोदाम अंदर से सामान चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के गिरफ्त मे
’’ नाम आरोपीगण – 1़. विरेन्द्र चैहान उर्फ बउवा पिता स्व. गन्नू लाल चैहान उम्र 19 वर्ष निवास तिफरा कालिका नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
2़. संतोष साहू पिता स्व. राजकुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
3़. पिन्टू चैहान पिता सुरेन्द्र चैहान उम्र 37 वर्ष निवासी रायपुर रोड परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
4़. रामविलास चैहान पिता स्व. चंद्रदेव चैहान उम्र 50 वर्ष निवासी रायपुर रोड
परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
5. संघर्षरत बालक।
जप्त सामाग्री – नल की टोठी 127 नग, लैपटाॅप 01 नग, कैमरा डीवीआर सेट 01 नग, बाटल टैªप 5 नग, फ्लैस काड 1 नग, डायवटर सेट 1 नग, कन्सिल्ड 4 नग, डायवटर नल 3 नग जुमला कीमती 2,50,000 रूपये।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी नितिन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा दिनांक 14.07.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अभिलाषा परिसर तिफरा गोदाम से 12-13.07.2022 के दरम्यिानी रात के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम के सामने का ताला तोडकर गोदाम अंदर रखे सेनेटरी सामान 350 नग, एचपी कंपंनी का लैपटाप, डेस्कटाप, कैमरा डीवीआर जुमला 2,50,000 रूपये चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण के विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि बउवा नामक व्यक्ति कुछ नये नये नल का टोठी ब्रिकी करने के लिए कबाडी दुकान गया था जिसे भगा दिया गया सूचना पर तस्दीकी हेतु थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सिविल कपडे मे 02 आरक्षक भेजकर संदेही बउवा उर्फ विरेन्द्र चैहान के सकूनत तिफरा कालिका नगर रवाना किया गया। संदेही बउवा तिफरा तालाब के पास मिला जिसे पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी संतोष साहू, वकील उर्फ अजय यादव, विट्टू के साथ मिलकर अभिलाषा परिसर गोदाम से सेनेटरी सामान 350 नग, एचपी कंपंनी का लैपटाप, डेस्कटाप, कैमरा डीवीआर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी बउवा द्वारा लैपटाप को घर के बाहर नाली मे फेकना, अजय यादव एक नग टी.व्ही, एक नग डीवीआर को कालोनी के बाहर फेक दिया, संतोष साहू बोरी मे रखे नल को पास की नाली मे छिपा दिया था तथा दूसरी बोरी को सेक्टर डी दारू भट्ठी के पास नाली मे छिपा कर रखा था जिसे चारो कबाडी रामविलास चैहान के पास बेचने गये थे। रामविलास चैहान द्वारा 04 नग नल टोठी को 200 रू., पिन्टू चैहान के पास वकील उर्फ अजय यादव द्वारा एक बोरी नल को 3000 रू. मे बेचा था। संदेही विरेन्द्र चैहान के निशानदेही पर थाना स्तर पर टीम गठित कर अजय यादव, संतोष साहू एवं अपचारी बालक तथा कबाडी रामविलास चैहान, पिन्टू चैहान के सकूनत पर दबिश देकर दिया जहाॅ वकील उर्फ अजय यादव सकूनत पर नही मिला, संतोष साहू एवं अपचारी बालक तथा कबाडी रामविलास चैहान, पिन्टू चैहान के मिलने पर थाना लाकर पूछताछ किया गया जिन्होने अपराध धारा सदर का अपराध करना स्वीकार किये। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन मुताबिक चोरी हुये मशरूका बरामद कर खरीददार कबाडी रामविलास चैहान से 04 नग नल टोठी एवं पिन्टू चैहान से 01 बोरी नल टोठी बरामद कर चारो आरोपियों एवं अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण मे वकील उर्फ अजय यादव सकूनत से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल, अशोक कोरम व संजय यादव की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized21 hours ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
-
Uncategorized2 days ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
