छत्तीसगढ़
दोस्तों ने ही मिलकर की दोस्त की हत्या, दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
धमतरी. त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों ने ही मिलकर दोस्त की जान ले ली. हत्या के मामले में दो नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था. मृतक भावेश कांकेर जिले का रहने वाला है. आरोपियों द्वारा हत्या के मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था.
संक्षिप्त विवरण- इस प्रकार है कि थाना रुद्री के मर्ग क्रमांक 08/22 धारा 174 द.प्र.स. के तहत कायम किया गया था मृतक भावेश देवांगन की मृत्यु के संबंध में उसके पिता जितेंद्र देवांगन पिता सोहन लाल देवांगन उम्र 45 वर्ष साकिन कोदागांव जिला कांकेर द्वारा अपने पुत्र की हत्या की आशंका जाहिर की थी।
घटना की परिस्थितियों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा तत्काल जांच हेतु टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के द्वारा राजपत्रित अधिकारी जी.सी. पति उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं आर. के.मिश्रा डीएसपी. नक्सल ऑपरेशन के पर्वेक्षण में टीम गठित कर तत्काल जांच के आदेश दिया गया था।
टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया इस सनसनीखेज मामले में की जांच के दौरान जितेंद्र देवांगन खिलेश्वर देवांगन, मोहित शार्दुल, फैजल खान, समीर अली द्वारा बताया गया कि दिनांक 23-04-22 को सुबह करीब 10:30 बजे भावेश उमाशंकर नागे एवं अन्य दो नाबालिग लड़कों के साथ अपने मोटरसाइकिल से घर कोदागांव से निकला था जो वापस नहीं आने पर मृतक के पिता एवं परिवार मित्रों द्वारा कांकेर व आसपास रिश्तेदारों के यहां तलाश किया गया जो नहीं मिला वहीं मोहित शार्दुल ने बताया कि मृतक का उमाशंकर नागे के साथ एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था एवं उमाशंकर से दूरभाष से संपर्क करने पर जगदलपुर में होना बताया जबकि कांकेर में ही रात को देखा गया था।
जिस पर संदेह गहराया एवं उक्त तथ्यों को धमतरी पुलिस के पास जांच में पाए जाने पर उमाशंकर नागे अपने दो अन्य नाबालिग के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना स्थल नाहर रुद्री कैनाल के पास भावेश को शराब का सेवन करा कर उसने उसके कपड़े उतार कर नशे की हालत में रुद्री नहर के गहरे गहरे पानी में हत्या करने की आशंका से धकेल कर हत्या की गई एवं मृतक का मोबाइल एवं पहने कपड़े को नहर के बहते पानी में फेंक दिया गया एवं मृतक के मोटरसाइकिल एवं अन्य नाबालिग के मोटरसाइकिल को लेकर ग्राम मोंदे,थाना कोरर, जिला-कांकेर के जंगल में घटना के साक्ष्य छुपाने की आशय से योजनाबद्ध तरीके से कोदागांव के जंगल में मोटरसाइकिल जला दिया गया पूछताछ पर सभी तीनों संदेहियों ने घटना घटित करना स्वीकार किया एवं स्पष्ट हुआ जिस पर नाबालिग युवती के साथ आरोपी मुक्त उमाशंकर नागे का तकरीबन 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था विगत 4 माह से भावेश देवांगन का उक्त युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था,इसी वजह से कांकेर में दोनों का विवाद भी हुआ था।उसने भावेश देवांगन को धमकी भी दिया गया था।
जिसकी परिणीति उमाशंकर नागे द्वारा एवं अन्य दो नाबालिग मित्रों के साथ घटना को अंजाम दिया गया जिस पर रुद्री पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 46/ 22 धारा 302,201,120 (बी) 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं मेमोरेंडम कथन पर जला हुआ मोटरसाइकिल भी जब्त किया।
उपरोक्त विवेचना एवं कार्यवाही में निरीक्षक विनय कुमार,सउनि.राकेश मिश्रा, सउनि.प्रदीप सिंह, सउनि.सूरजपाल साहू, प्रआर. राजकुमार सोनी, प्रआर. हरीश साहू, आर.योगेश साहू, आर.कमल जोशी का विशेष योगदान रहा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized12 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
