Connect with us

Uncategorized

पति ने अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई लूट व हत्या मामले की गुत्थी

Published

on

कोरबा| सोमवार की देर रात कोरबा पांतोंरा मार्ग के खिसोरा फॉरेस्ट बैरियर के पास हुए मृतिका दीप्ति सोनी की murder का खुलासा हो गया हैं|

जानिए पूरा घटनाक्रम

दरअसल मृतिका का पति देवेंद्र सोनी ने बताया की सोमवार को वह अपनी पत्नी को लेकर बिलासपुर से कार द्वारा बाल्को रवाना हुआ बालकों में बैंक का काम करने के पश्चात देर रात वह लौट रहा था। पांतोंरा के पास वह लघुशंका करने के लिए कार से उतरा जब लौटकर देखा तो उसकी पत्नी पर कुछ लोग हावी थे वह यह देखकर भाग गया कुछ देर बाद लौट कर आया तो उसने देखा की उसकी पत्नी के गले में नायलान कि सुतली पड़ी है और इसको मृत्यु हो चुकी है।

यह भी पढ़ें   खमहरडीह रायपुर से चोरी वाहन रैंगलर रूबिकान को तोरवा पेट्रोलिंग और गस्त पार्टी ने विधि से संघर्षरत बालक के साथ पकड़ा

देवेंद्र ने कहा कि इसकी जानकारी जानकारी सामने के फॉरेस्ट बैरियर के स्टाफ को दी। देवेंद्र ने यह भी बताया उसकी पत्नी की हत्या लूट के इरादे से की गई और लुटेरे पैसे एवं लैपटॉप लेकर भागे। पुलिस को देवेंद्र की इस क्राइम स्टोरी पर पहले से ही शक था। इस कारण उसे कल बुलाकर क्राइम सीन ले जाया गया और वहीं पर उसके स्टोरी की तस्दीक कराई गई परंतु क्राइम सीन एवं उसके कहे गए बातें मैच नहीं हुई।

जांजगीर पुलिस यह जानती थी कि देवेंद्र काफी पढ़ा लिखा है और उस पर शक्ति करने से कुछ हासिल नहीं होगा इस कारण उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव डाला गया और उन सवालों को पूछा गया जिसका जवाब पुलिस के पास था इससे देवेंद्र सोनी टूट गया और अपनी पत्नी की हत्या करने के बात स्वीकार की| आरोपी ने बताया की पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। फिलहाल जांजगीर पुलिस दीपक एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने मुंगेली पहुंची है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया

Published

on

‘आप पूरी दुनिया के हीरो हो’, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को कैप्टन स्मित मच्छार फोन पर बातचीत क्रम में उनसे कहा. नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की. नेतन्याहू ने शनिवार को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ (सम्मानित अतिथि) के तौर पर आमंत्रित किया.

इजरायली पीएम ने कहा आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं. आप पूरी दुनिया के हीरो हैं. उन्होंने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए, उन्हें दुनिया का हीरो करार दिया है.

यह भी पढ़ें   Bilaspur breaking: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर अनैतिक कार्य करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

अपनी बहादुरी के लिए सुर्खियां बटोर रहे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है. साथ ही उन्होने इजरायल स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि वह चाहते हैं कि कैप्टन स्मित मच्छार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल मई में इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में मशाल जलाएं.

मैं आपको इजरायल स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह वह सर्वोच्च सम्मान है, जो इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस पर देता है. नेतन्याहू ने आगे कहा कि यह आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको अपना लेंगे.

बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी और उसका सम्मान करते हुए वह दूसरी ओर मुड़ गए थे. प्रेयर के कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया. सिर के पीछे जोरदार प्रहार महसूस हुआ और इसके बाद उन पर लगातार हमले किए गए.

Continue Reading

Uncategorized

महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला

Published

on

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय
दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।

सिंगापुर दौरे को लेकर भी बोले CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि इस दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच 10 से 14 जून तक होगा

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

Published

on

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद: हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending