Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के माल ढुलाई राजस्व लक्ष्य को 52 दिन पहले ही प्राप्त किया

Published

on

 बिलासपुर मंडल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में माल ढुलाई आय के आंकड़ों में उच्च गति को बनाए रखा है । मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 07 फरवरी 2022 को 52 दिन पहले ही इस वित्तीय वर्ष की माल ढुलाई राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त करते हुये राजस्व अर्जन की नई उपलब्धि हासिल की गई है । 
बिलासपुर मंडल ने अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास तथा कुशल प्रबंधन से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 07 फरवरी 2022 तक माल लदान आय के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 15795.90 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जन किया है |  
 रेलवे द्वारा माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की रियायतें/छूट भी अपने उपभोक्ताओं को दी जा रही हैं, साथ ही बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के माध्यम से पारंपरिक के अलावा कई नई वस्तुओं का भी परिवहन रेलवे द्वारा किया जा रहा है व माल परिवहन से संबंधित उपभोक्ताओं के समस्याओं का भी निदान किया जा रहा है । साथ ही मौजूदा नेटवर्क में मालगाड़ियों की गति में भी काफी वृद्धि की गई है एवं मालगाड़ियों की गति में सुधार से सभी हितधारकों के लिए लागत की बचत हो रही है । इन सभी कार्यों  के फलस्वरूप ही मंडल में माल ढुलाई राजस्व अर्जन में अच्छे  प्रदर्शन के परिणाम मिल हैं  । 
        उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 नवम्बर 2021 को ही 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का कीर्तिमान सिर्फ 244 दिनों में किया पूरा कर लिया गया था  |
मण्डल रेल प्रबन्धक आलोक सहाय द्वारा इस उपलब्धि के लिए अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गई एवं और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
यह भी पढ़ें   51 साल के हुए राहुल गांधी, CM भूपेश ने दी Twitter पर जन्मदिन की बधाई
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बच्चा चोर समझकर विज्ञिप्त व्यक्ति को जमकर पीटा, 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लापता पुलिस जवानों की तत्काल पतासाजी करने गृह मंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Viral: कार की छत पर चढ़ रही थी महिलाएं, फिर जो हुआ वीडियो देख लगेगा जोर का झटका!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending