छत्तीसगढ़
बिलासपुर: माइनिंग इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड में पावर पैनल का केबल वायर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। प्रार्थी दिनॉक 29.11.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पावर पैनल एवं उसमें लगने वाला पावर केबल 40 मीटर किमती 60,000रू को लाकर फैक्ट्री में रखे थे जिसे दिनॉक 29.11.2022 के सुबह 10.00 बजे के आस पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के कारण फैक्ट्री में लगे सीसी टीव्ही फूटेज के आधार पर संदेही प्रमोद सूर्यवंशी, आशीष यादव, एवं एक अन्य नाबालिक के विरूध्द अपराध पंजीबद कराया गया जिसकी सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ( भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी. लहरे एस.जे.पी.यु. बिलासपुर को सूचना देकर मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम गठित कर मशरूका एवं संदेही आरोपीयो का पतासाजी किया जा रहा है, दौरान पुछताछ संदेही प्रमोद सूर्यवंशी, आशीष यादव,एवं एक अन्य नाबालिक के द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किये हुए केबल को 30000रू में मोपका कबाड व्यवसायी के यहाॅ बेचना स्वीकार करने पर आरोपीयों से बिक्री कर बाटे हुए रकम 29500 रूपये एवं कबाड व्यवसायी विक्की साहू से चोरी गये मशरूका 40 मीटर कापर का पावर पैनल केबल वायर को बरामद कर आरोपीयो को दिनॉक 30.11.2022 को गिरफ्तार किया गया है जिसे कल दिनांक 01.12.2022 को माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, प्र. आर. 666
विजय शर्मा, प्र. आर. 758 गजेन्द्र सिंह राजपूत, आर. 1039 धर्मेन्द्र कश्यप, आर. 550 प्रमोद केंवट की विशेष भुमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
