Connect with us

छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 14 जुलाई को

Published

on

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिले में 14 जुलाई को जनपद पंचायत मोहला मानपुर और अंबागढ़ चौकी के कार्यालय परिसर में बृहद मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील किया गया है कि बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर भविष्य उज्जवल करें।

14 जुलाई को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुडग़ांव तथा सिपेट रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।प्लेसमेंट कैंप में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुडगांव द्वारा दसवीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका मिलेगा। इसके लिए निर्धारित योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं 18 से 20 वर्ष आयु निर्धारित किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को 2 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बेरोजगारी भत्ता में पंजीकृत युवाओं के अलावा अन्य आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।मानदेय एवं अन्य अलाउंस इस प्रकार है प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार। 200 रुपिए प्रतिमाह एवं अतिरिक्त अटेंडेंस बोनस 1300 रुपिया, प्रतिमाह 100% अटेंडेंस के लिए दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   Political Breaking: एस जयशंकर ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गांधीनगर से नामांकन भरा

इसी प्रकार मासिक शिफ्ट बी शिफ्ट के लिए 60 प्रतिदिन, सी शिफ्ट के लिए 80 प्रतिदिन दिया जाएगा। सेमेस्टर बोनस 24 सौ रुपिया 03 से कम अवकाश होने पर दिया जाएगा। अन्य सुविधा ब्रेकफास्ट, लंच, पुस्तकें अन्य कोर्स संबंधी सामग्री, यूनिफार्म कोर्स के दौरान दो बार देय होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अजय मिश्रा एडवाइजर +91-8826252532 से संपर्क कर सकते हैं।इसी तरह केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार रायपुर द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप में युवाओं को रोजगार का मौका उपलब्ध कराया जाएगा । इसके लिए निर्धारित योग्यता 50% साथ दसवीं पास एवं 18 से 35 वर्ष आयु निर्धारित किया गया हैं। प्रशिक्षण अवधि 3 माह की होगी। इसके लिए बेरोजगारी भत्ता में नाम दर्ज होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : फैंसी सामग्री की मांग को भारती बखूबी समझ चुकी, ऋण और किराए की दुकान लेकर गांव में खोला फैंसी स्टोर्स

यहां प्रदाय अन्य सुविधाएं इस प्रकार से है प्रशिक्षण के दौरान रहने खाने और ट्रेनिंग संबंधी कीट निःशुल्क दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ तथा अन्य राज्य में प्राइवेट नौकरी निश्चिता से प्रदाय की जाएगी। इसके लिए प्रीतम चक्रधारी तकनीकी सहायक सिपेट रायपुर का मोबाइल नंबर +91-9074507225 से संपर्क कर सकते हैं।

काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले आवेदकों को संबंधित अहर्ता संबंधी समस्त प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने कहा गया है। प्लेसमेंट कैंप आयोजन के लिए निर्धारित समय विकासखंड मोहला व मानपुर में निर्धारित तिथि को 10:00 बजे से एवं अंबागढ़ चौकी में 1 बजे से निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि व समय अनुसार प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के तीन खिलाडियों का चयन छत्तीसगढ स्टेट अंडर 25 वनडे क्रिकेट टीम में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई राज्य योजना आयोग की राज्य स्तरीय एसडीजी बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के चार शिक्षक सम्मानित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending