Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

Published

on

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी स्टेडियम के अंतर्गत स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम हाॅल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी शामिल रहे। जिले में कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम अम्बिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की, सभापति अजय अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए लगातार सार्थक प्रयास राज्य शासन द्वारा किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें   अखंड ब्राह्मण समाज बिलासपुर इकाई के द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया दीपदान

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों को सुसज्जित व सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम मिलने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खेल प्रेमियों के लिए इसे बहुत ही सुंदर उपहार बताया। उन्होंने कहा खेल, समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है और इससे निसंदेह नगर वासियों को लाभ प्राप्त होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत मोपका पुलिस सहायता केन्द्र के गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के निर्देशन में "PROCEDURES & MANDATORY PROVISIONS OF NDPS ACT" विषय पर आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत मोपका पुलिस सहायता केन्द्र के गिरफ्त में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending