छत्तीसगढ़
ब्राउन शुगर बरामद, नारकोटिक्स सेल की सूचना पर बड़ी कार्यवाही
प्रेस-विज्ञप्ति
- थाना अप० क्र० सिविल लाईन 170/2022
जिला- बिलासपुर (छ.ग.) धारा:- 21 एनडीपीएस एक्ट
नाम आरोपी
- आकाश खरे उर्फ छोटु निवासी बरनाक चौक, यादव मोहल्ला सिरगिटटी स्थाई पता जरहाभाठा संत रविदास मार्ग दल्ला गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर 02. राहुल सिंह बहेलिया पिता सुखदेव सिंह बहेलिया ग्राम धरमपुरा मुंगेली वर्तमान पता जरहाभाठा, ओमनगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0
- जप्त साम्रगी
कुल 21 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, 03 नग मोबाईल फोन, एक नग एक्टीवा स्कूटी।
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिले में नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस (शहर) के नेतृत्व में किया गया है बिलासपुर शहर में नशे के कार्य में संलिप्त सौदागरो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित नारकोटिक्स सेल के सदस्य को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति बनारस गया हुआ है जो वापस बस से लौट रहा है और अपने पास ब्राउन शुगर रखा हुआ कि सूचना पर नारकोटिक्स सेल एवं सिविल लाईन थाना की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के सूचना पर योजना बनाकर नेहरू चौक में घेराबंदी कर मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर बस से उतरे एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम आकाश खरे उर्फ छोटु निवासी बरनाक चौक, यादव मोहल्ला सिरगिटटी स्थाई पता जरहाभाठा संत रविदास मार्ग दल्ला गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया और जानकारी दिया कि वह राहूल सिंह बहेलिया के लिए कार्य करता है तथा उसी के कहने पर वह बनारस जाकर सामान लाया है आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर एक अन्य आरोपी के आने का इंतजार कर उसके आने पर घेराबंदी कर राहुल सिंह बहेलिया पिता सुखदेव सिंह बहेलिया ग्राम धरमपुरा मुंगेली वर्तमान पता जरहाभाठा, ओमनगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 को भी पकडा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेन्ट के जेब से भी 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
आरोपीगणो से बारिकी से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी राहूल सिंह आरोपी आकाश खरे के माध्यम से ब्राउन शुगर बनारस उत्तरप्रदेश से मंगाता था तथा आकाश खरे को सामान लेने के बदले 10000/- रू दिया करता था। आरोपी आकाश खरे का कार्य केवल बनारस जाकर ड्रग्स लाने का था आरोपी राहुल सिंह शहर में उक्त मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को सप्लाई कार्य करता था। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से कुल 21 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफतार कर लिया गया।
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21 एन.डी. पी.एस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफतारी उपरांत न्यायालय वास्ते रिमांड पर भेजा गया।. उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, थाना प्रभारी तोरवा, निरीक्षक शनीप रात्रे, थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव थाना सिविल लाईन, आरक्षक हेमंत सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्या पाटले, विवेक राय की प्रमुख भुमिका रही।
जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा विगत 01 माह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस (शहर) के मार्गदर्शन पर लगातार मादक पदार्थ के संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही की गयी जो निम्नानुसार है
- थाना चकरभाठा अपराध कमांक 26/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 10 ग्राम ब्राउन शुगर आरोपी लोकेश पाल उर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी विकास नगर थाना चकरभाठा बिलासपुर छ0ग0
- थाना सिविल लाईन में अपराध कमांक 166/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 2.900 किलोग्राम ग्रांजा आरोपिया निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ0ग0
- थाना हिरी अपराध क्रमांक 24/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 1.200 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी राकेश कौशिक निवासी ग्राम हरदी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ0ग0 04. थाना रतनपुर अपराध कमांक 42/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 10 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी गौरव सिंह निवासी पटना बिहार ।
- थाना रतनपुर अपराध कमांक 59/2022 धारा 20 धारा बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 03 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी अशोक पटेल, विजय भोई, निवासी ग्राम हरदीडीह सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0
- थाना सिरगिटटी अपराध क्रमांक 93/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 13 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी संजय कुमार पटेल, लेच्छीराम पटेल, टेकलाल पटेल सभी साकिनान भातखंदा जगदीशपुर थाना साकरी महासमुंद
- थाना सिरगिटटी अपराध क्रमांक 95/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 08 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी प्रोसेनजीत सिल, मोहम्मद समीर उर्फ बकरा मुडी उर्फ सलमान सभी साकिनान गणेश नगर चुहचुहिया पारा थाना सिरगिटटी
- थाना सरकण्डा अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कुल 11 ग्राम एम.डी. एम.ए (मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन) आरोपी आदर्श अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, अश्वनी साहू सभी साकिनान रायपुर 09. थाना सिविलि लाईन अपराध क्रमांक 170/2022 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 21 ग्राम
ब्राउन शुगर आरोपी आकाश खरे एवं राहुल सिंह बहेलिया साकिनान जरहाभाठा थाना सिविल लाईन
इस अभियान मे बिलासपुर पुलिस के द्वारा अभी तक कुल 09 प्रकरण, निम्नलिखित जप्त मादक पदार्थ, माल, कुल 18 आरोपी एवं कुल 3,43,000 रूपये कीमती मादक पदार्थ बरामद किया गया।
कुल जप्त मादक पदार्थ :
एम.डी.एम.ए (मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन) – कुल 11 ग्राम कीमती 55000/
ब्राउन शुगर, ब्राउन कुल 31 ग्राम कीमती –93000/
गांजा – कुल 39.100 किलोग्राम कीमती 1,95,500/उपरोक्त जप्तशुदा मादक पदार्थ की कुल कीमत 3,43,000/- (तीन लाख तिरालिस हजार रू मात्र) –
–
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात
बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान
सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
